12 C
London
Thursday, February 26, 2026
HomeUncategorizedउर्फी ने चाहत के डिवोर्स पर कसा था तंज, बोलीं- मैंने गलत...

उर्फी ने चाहत के डिवोर्स पर कसा था तंज, बोलीं- मैंने गलत किया

Published on

सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद अक्सर ही अपने बयानों के चलते सुर्खियों में रहती हैं. अभी कुछ ही दिनों पहले चाहत खन्ना ने उर्फी जावेद के फैशन का मजाक उड़ाया था. इसके बदले में एक्ट्रेस ने उनके दो डिवोर्स को लेकर बात कह दी थी. इसके बाद क्या था, चाहत खन्ना और उर्फी जावेद के बीच जुबानी जंग छिड़ गई. उर्फी जावेद उन दिनों तबीयत खराब होने के चलते अस्पताल में भी भर्ती रही थीं. अब पूरी तरह से ठीक होने के बाद उर्फी जावेद अपने नए फैशन गेम को लेकर हाजिर हो चुकी हैं.

मुंबई में पैपराजी से उर्फी जावेद रूबरू हुईं. इस दौरान एक्ट्रेस ने ओपन ड्रेस पहनी थी. ब्लैक प्लेन इस ड्रेस में गले से लेकर चेस्ट तक पिन्स थीं औक उन्हीं की मदद से उन्होंने टक की हुई थी. एक पैर पूरी ड्रेस से कवर था और एक थाई से ओपन. इसके अलावा न्यूड मेकअप और बालों में बन बनाकर उर्फी जावेद ने अपने लुक को कम्प्लीट किया हुआ था. उर्फी जावेद ने कोई भी एक्सेसरीज कैरी नहीं की हुई थी.

उर्फी ने कही यह बात
इस दौरान पैपराजी ने उर्फी जावेद से चाहत खन्ना वाले मामले पर बयान देने के लिए कहा. उर्फी जावेद ने कहा कि मैं बहुत गलत थी. मुझे उस तरह से चाहत खन्ना के दो डिवोर्स की बात नहीं लिखनी चाहिए थी. अगर सामने वाला नीचे लेवल पर गिर रहा है तो आप नहीं गिर सकते, यह बात मुझे रियलाइज हुई. सामने वाला कुछ भी क्यों न कहे, मुझे शांति रखनी चाहिए थी. इतनी जल्दी इस तरह से रिएक्ट नहीं करना चाहिए था.

उर्फी जावेद के आउटफिट की बात करें तो हर बार की तरह इस बार भी लोग इनके फैशन सेंस के दीवाने हो रहे हैं. हर शख्स उर्फी जावेद के कॉन्फिडेंस लेवल पर फिदा है. फीमेल फैन्स रेड हार्ट इमोजी और फायर इमोजी बनाकर प्यार लुटा रही हैं. कुछ लोगों का तो पूछना यह है कि आखिर उर्फी जावेद को इस तरह के आउटफिट्स बनाने का आइडिया कहां से आता है? उर्फी जावेद के लुक्स इतने शानदार और बेहतरीन होते हैं तो कोई भी इनकी ओर खिंचा चला जाए. उर्फी जावेद रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ से मशहूर हुई थीं. उसके बाद से ही उर्फी जावेद ने अपना जलवा कायम रखा हुआ है.

Latest articles

राजस्थान में जल संरक्षण को मिली नई गति 25 मई से शुरू होगा ‘वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान’ का दूसरा चरण — मुख्यमंत्री भजनलाल...

जयपुर मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार प्रदेश को जल आत्मनिर्भर बनाने की...

कोलार क्षेत्र में  खाने को लेकर पत्नी से विवाद लैब संचालक ने घर में लगाई फांसी

भोपाल राजधानी के कोलार थाना क्षेत्र स्थित गिरधर अपार्टमेंट में मंगलवार देर रात एक लैब...

भेल  डायरेक्टर रामनाथन ने  जीआईऐ (GIA) के स्टॉल का किया अवलोकन राजधानी की प्रमुख इकाइयों ने पेश की अपनी तकनीक — मुंबई के अंतरराष्ट्रीय...

भोपाल देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आईईईएमए (इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन) द्वारा...

भोपाल के साकेत नगर में मिला ‘अंधे कत्ल’ का खुलासा प्रेमिका ही निकली हत्या की मास्टरमाइंड — दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर की थी...

भोपाल राजधानी के गोविंदपुरा थाना अंतर्गत साकेत नगर की झाड़ियों में मिले अज्ञात युवक के...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...

बाबूलाल गौर महाविद्यालय में गणतंत्र दिवस पर राठौर को किया सम्मानित

बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल भोपाल की जनभागीदारी समिति द्वारा 77वें गणतंत्र दिवस...