13.1 C
London
Sunday, May 3, 2026
Homeराज्य'मुस्लिम नेता अपने युवाओं को काबू करें, BJP नेता ईश्वरप्पा का बयान

‘मुस्लिम नेता अपने युवाओं को काबू करें, BJP नेता ईश्वरप्पा का बयान

Published on

शिवमोगा,

कर्नाटक के शिवमोगा में सावरकर और टीपू सुल्तान की होर्डिंग लगाने को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुई है. इसी बीच बीजेपी नेता ईश्वरप्पा ने विवादित बयान दिया है. ईश्वरप्पा ने कहा, मुस्लिम नेता अपने युवाओं को काबू में रखें. इतना ही नहीं उन्होंने कहा, मुस्लिम यहां शांति से रहें या पाकिस्तान जाएं.

इससे पहले सोमवार को स्वतंत्रता दिवस पर सावरकर और टीपू सुल्तान की होर्डिंग लगाने को लेकर शिमोगा में दो गुटों में विवाद हो गया था. इसके बाद पुलिस को टकराव की स्थिति को रोकने के लिए धारा 144 लगानी पड़ी थी. मामला शिवमोगा के आमिर अहमद सर्किल का था. इसके बाद यहां हिंदू युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया था. इसके बाद तनाव और बढ़ गया.

कांग्रेस हिंसा के लिए उकसा रही- ईश्वरप्पा
इस मामले में शिवमोगा से बीजेपी विधायक और पूर्व मंत्री ईश्वरप्पा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने बताया कि अभी स्थिति काबू में है. उन्होंने पुलिस की तारीफ भी की. ईश्वरप्पा ने बताया कि स्कूल कॉलेज आज से खुल गए हैं. उन्होंने दावा किया कि शिवमोगा मामले में जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. उनमें से एक की पत्नी कांग्रेस पार्षद है.

ईश्वरप्पा ने कहा, हमारी राज्य और केंद्र में सरकार है, इसके बावजूद हमारे दो कार्यकर्ताओं पर हमला किया गया. इससे हमें दुख हुआ है. लेकिन इसके लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा, शिवमोगा में ही नहीं सब जगह PFI और SDPI राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस इन्हें समर्थन कर रही है.

PFI और SDPI पर लगे बैन- ईश्वरप्पा
ईश्वरप्पा ने कहा, ‘सावरकर की फोटो हटाने को लेकर हमने शांति से विरोध प्रदर्शन किया था. इसके बाद मुस्लिम गुडों ने प्रेम सिंह पर हमला कर दिया. मैं सभी मुस्लिमों को गुंडा नहीं कह रहा, लेकिन जो लोग ऐसे कामों में शामिल हैं, उन्हें कह रहा हूं. उन्होंने कहा, हिंदुओं पर लगातार हमले हो रहे हैं. मैंने पीएफआई और SDPI पर बैन लगाने की मांग सीएम से की है.

ईश्वरप्पा ने कहा, ये मत समझो की हम कमजोर हैं. सरकार भी मजबूत है. हम चाहते हैं कि सब शांतिपूर्ण तरीके से रहें. उन्होंने कहा, मैं मुस्लिम नेताओं से अपील करता हूं कि वे अपने युवाओं को काबू में रखें. हम कमजोर नहीं हैं. हमने भारत माता का दूध पिया है. उन्होंने कहा, जो भारत में रहना चाहता है, उसे भारत माता का सम्मान करना होगा. उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान स्वतंत्रता सेनानी नहीं है. इतना ही नहीं ईश्वरप्पा ने देश के बंटवारे के लिए नेहरू को जिम्मेदार ठहराया.

Latest articles

किराए पर वाहन लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 80 लाख के 5 चारपहिया वाहन जब्त

भोपाल। राजधानी में किराए पर वाहन लगवाने का झांसा देकर गाड़ियां बेचने वाले एक...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...

अहमदाबाद में ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट आयोजित, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने निवेशकों को दिया राजस्थान में निवेश का आमंत्रण

अहमदाबाद। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अहमदाबाद में आयोजित ग्राम-2026 इन्वेस्टर मीट में...

More like this