20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिमेरे देश के लोगों की इनकम इतनी नहीं कि... विदेश मंत्री जयशंकर...

मेरे देश के लोगों की इनकम इतनी नहीं कि… विदेश मंत्री जयशंकर ने अमेरिका को सुनाई दो टूक

Published on

नई दिल्ली,

यूक्रेन पर हमले के बाद से अमेरिका और यूरोपीय देशों ने रूस पर कई तरह के आर्थिक प्रतिबंध लगाए हैं. ऐसे में अमेरिका के दबाव के बावजूद भारत लगातार रूस से कम दाम पर तेल खरीद रहा है. अब इन आलोचनाओं के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने रूस से कच्चा तेल खरीदने की वजह स्पष्ट की है. उनका कहना है कि रूस से कच्चा तेल आयात करने को लेकर भारत सरकार का रुख बहुत ही ईमानदारी भरा रहा है.

थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा कि तेल और गैस की बढ़ी हुई कीमतों को लेकर हर देश अपने नागरिकों के लिए बेस्ट डील करना चाहता है. जयशंकर ने कहा, मेरे देश की प्रति व्यक्ति आय 2000 डॉलर है. ये लोग इतना महंगा तेल नहीं खरीद सकते इसलिए यह मेरा नैतिक कर्तव्य है कि मैं अपने देश के लोगों के लिए बेस्ट डील कर सकूं.

उन्होंने कहा, इस समय तेल की कीमतें बहुत अधिक हैं. सिर्फ तेल ही नहीं गैस की कीमतों में भी बेतहाशा इजाफा हुआ है. एशिया के तेल के बहुत सारे सप्लायर्स यूरोप का रुख कर रहे हैं क्योंकि यूरोप, रूस से कम तेल और गैस खरीद रहा है. वह इसके बजाए यूरोप, मिडिल ईस्ट और अन्य स्रोतों से अधिक तेल खरीद रहा है. आज बिल्कुल यही स्थिति है, हर देश अपने नागरिकों के लिए बेस्ट डील करने का प्रयास करेगा. साथ ही तेल और गैस की बढ़ी हुई कीमतों के प्रभाव को कम करने की कोशिश करेगा. हम भी यही कर रहे हैं.

जयशंकर ने कहा, भारत डिफेंसिव होकर ऐसा नहीं कर रहा है. हम अपने हितों के प्रति बिल्कुल स्पष्ट है. मेरे देश की प्रति व्यक्ति आय 2000 डॉलर है. ये लोग महंगा तेल नहीं खरीद सकते. ऐसे में यह सुनिश्चित करना मेरा नैतिक कर्तव्य है कि मैं उनके लिए बेस्ट डील कर सकूं, जो मैं कर सकता हूं.

विदेश मंत्री जयशकंर ने कहा, मुझे लगता है कि एक बार आप ईमानदारी से चीजें स्पष्ट कर देते हैं तो लोग उसे स्वीकार कर लेते हैं, बेशक वे उसे सराहें नहीं. अमेरिका सहित कई देश भारत की स्थिति से वाकिफ हैं. यूक्रेन पर हमले के बीच रूस से कच्चा तेल खरीदने के लिए भारत की स्थिति को अब दुनिया ने स्वीकार कर लिया है. भारत अपने इस फैसले को लेकर बचाव की मुद्रा में नहीं रहा बल्कि उसने अन्य देशों को यह एहसास कराया कि उसका अपने देश के लोगों के प्रति कुछ दायित्व है.

यूक्रेन पर हमले के बीच रूस से कच्चा तेल खरीद जारी रखने से भारत, अमेरिका संबंधों पर उनसे सवाल पूछे गए थे. विदेश मंत्री जयशंकर भारत, थाईलैंड के बीच राजनयिक संबंधों की स्थापना के 75 वर्ष पूरे होने के मौके पर मंगलवार को बैंकॉक पहुंचे थे. उन्होंने यहां नौंवी भारत, थाईलैंड ज्वॉइन्ट कमिशन में शिरकत की. विदेश मंत्री जयशंकर ने पहले ही कई सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर रूस से कच्चा तेल खरीदने के भारत के कदम का बचाव किया है.

उन्होंने इस साल अप्रैल में अमेरिका में 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता में कहा था कि एक महीने में रूस से भारत जितना तेल खरीदता है, वह शायद उस मात्रा से कम ही है, जो यूरोप एक दिन में रूस से खरीदता है. बता दें कि इस साल फरवरी में यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद से भारत की रूस से तेल खरीद रिकॉर्ड स्तर पर बढ़ी है. समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जून महीने में भारत ने रूस से प्रतिदिन करीब 9.5 लाख बैरल तेल खरीदा.

Latest articles

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

सेवानिवृत्त न्यायाधीश अनुभव की अमूल्य धरोहर, युवा पीढ़ी इनसे सीखे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

जयपुर। एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज और राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (राल्सा) के संयुक्त...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...