28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेलकेंद्र ने FIFA से की मीटिंग, U17 वर्ल्ड कप को लेकर मिल...

केंद्र ने FIFA से की मीटिंग, U17 वर्ल्ड कप को लेकर मिल सकती है खुशखबरी

Published on

नई दिल्ली

FIFA ने मंगलवार 16 अगस्त को ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन यानी एआईएफएफ को सस्पेंड कर दिया था। इसी के साथ फीफा ने भारत से U17 वुमेंस फुटबॉल वर्ल्ड कप की मेजबानी छीनने की बात कही थी। हालांकि, अब इसमें केंद्र सरकार को दखल देना पड़ा है और मामले में भारत को राहत मिल सकती है। केंद्र सरकार ने फीफा से बात करने की पहल की है, जिसमें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने की बात सामने आई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने ट्वीट करते हुए जानकारी दी है कि केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि अंडर 17 महिला विश्व कप 2022 के आयोजन को लेकर फीफा के साथ दो बैठकें हो चुकी हैं। माना जा रहा है कि फीफा और एआईएफएफ के बीच मामला सुलझ सकता है। फीफा ने इसलिए भारतीय फुटबॉल महासंघ को निलंबित कर दिया था, क्योंकि उसमें थर्ड पार्टी (कानूनी और राजनीतिक) का हस्तक्षेप था।

फीफा की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में भी ये कहा गया था कि फीफा भारत में युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के साथ लगातार संपर्क में है और उम्मीद है कि मामले का सकारात्मक परिणाम अभी भी प्राप्त किया जा सकते हैं। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने एआईएफएफ में प्रशासकों की समिति यानी सीओए बनाने का आदेश दिया था और सीओए से जल्द से जल्द महासंघ के चुनाव आयोजित कराने के निर्देश दिए थे, लेकिन ऐसा अभी तक नहीं हुआ है।

सुप्रीम कोर्ट ने भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) मामले की सुनवाई 22 अगस्त तक टाल दी है, चूंकि केंद्र ने कहा है कि भारत में अंडर 17 महिला विश्व कप कराने को लेकर फीफा से बातचीत जारी है। न्यायालय ने केंद्र से विश्व कप भारत में कराने और एआईएफएफ का निलंबन हटाने के लिए जरूरी उपाय करने के लिए भी कहा है।

न्यायमूर्ति डी वाय चंद्रचूड, ए एस बोपन्ना और जे बी परीदवाला की पीठ को सोलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने बताया कि सरकार और प्रशासकों की समिति ने फीफा के साथ दो बैठकें की हैं और भारत में अंडर 17 महिला विश्व कप कराने के प्रयास जारी हैं। उन्होंने मामले की सुनवाई 22 अगस्त तक स्थगित करने का अनुरोध करते हुए कहा ताकि एआईएफएफ के सक्रिय पक्षों के बीच सहमति बन सके।

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...