20.3 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीति'मेक इंडिया नंबर 1' मिशन पर निकले केजरीवाल, बोले- इन नेताओं के...

‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन पर निकले केजरीवाल, बोले- इन नेताओं के भरोसे देश छोड़ा तो…

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ‘मेक इंडिया नंबर 1’ मिशन पर निकल पड़े हैं. केजरीवाल ने कहा कि उन्हें इस देश के 130 करोड़ लोगों को इस मिशन से जोड़ना है. केजरीवाल ने कहा कि लोगों में क्रोध है और सवाल है कि 75 साल में कई देश आजाद हुए और आगे निकल गए. उन्होंने कहा, अगर हम इस देश को इन नेताओं के भरोसे छोड़ देंगे, तो हम और पिछड़ जाएंगे. अरविंद केजरीवाल ने कहा, मैं अपील करता हूं कि सभी 130 करोड़ लोग इस राष्ट्र मिशन के साथ जुड़ें. जिस दिन सभी 130 करोड़ लोग इससे जुड़ गए तो देश को नंबर 1 बनने से कोई नहीं रोक सकता.

‘मिशन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं’
दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा कि इस मिशन का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है. इसलिए मैं बीजेपी, कांग्रेस, इस पार्टी उस पार्टी के लोगों से अपील करना चाहता हूं कि इस मिशन से जुड़ें. उन्होंने कहा, मैं देश के सभी राष्ट्रभक्तों से अपील करता हूं कि वे इससे जुडे़ं. जो लोग देश को नंबर 1 देखना चाहते हैं, वे इससे जुड़ें. केजरीवाल ने कहा कि हमें अब लड़ाई नहीं लड़नी है. हमने 75 साल लड़ाई में निकाल दिए. बीजेपी, कांग्रेस से लड़ रही है, कांग्रेस आप से लड़ रही है.

हमें फिर से नंबर एक बनना है- केजरीवाल
केजरीवाल ने कहा, सभी दिल्ली और देशवासियों को आजादी के 75 साल बहुत मुबारक हों. आज मैं बहुत खुश हूं क्योंकि जो ऐलान करने जा रहा हूं यह करोड़ों भारतीयों का सपना है और आज उसकी शुरुआत होने जा रही है. हर भारतीय चाहता है कि भारत नंबर वन बने, हमारी गिनती अमीर देशों में हो. भारत एक महान देश है, हमारी सभ्यता बहुत पुरानी है, एक समय हमारा डंका बजा करता था, हमें फिर से नंबर एक बनना है.

 

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...