8.2 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलभारत का अगले 5 साल का शेड्यूल, 38 टेस्ट, 39 वनडे और...

भारत का अगले 5 साल का शेड्यूल, 38 टेस्ट, 39 वनडे और 61 T20, क्या पाकिस्तान से भी है भिड़ंत?

Published on

नई दिल्ली

भारतीय पुरूष टीम आईसीसी के भावी दौरा कार्यक्रम (एफटीपी) के तहत अगले पांच साल में यानी मई 2023 से अप्रैल 2027 के बीच 138 द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेगी। भारतीय टीम पांच साल में 38 टेस्ट, 39 वनडे और 61 टी-20 मैच खेलेगी, इसमें पाकिस्तान के खिलाफ कोई द्विपक्षीय श्रृंखला नहीं खेली जाएगी।

इस दौरान 12 सदस्य देश 777 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलेंगे, जिनमें 173 टेस्ट, 281 वनडे और 323 टी-20 मैच शामिल है । मौजूदा सत्र में टीमों ने 694 मैच खेले हैं। इस चक्र में आईसीसी की दो पुरूष टेस्ट चैम्पियनशिप, आईसीसी टूर्नामेंट और द्विपक्षीय और तीन देशों की श्रृंखलायें शामिल हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी चार मैचों की बजाय पांच मैचों की हो गई है।

भारतीय टीम इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया दोनों के खिलाफ पांच मैचों की श्रृंखला खेलेगी। भारत को जुलाई अगस्त 2023 में वेस्टइंडीज दौरे पर दो टेस्ट, तीन वनडे और तीन टी-20 मैच खेलने हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की घरेलू श्रृंखला जनवरी से मार्च 2024 के बीच होगी। ऑस्ट्रेलियाई टीम पूर्व चक्र के कार्यक्रम के तहत अगले साल की शुरूआत में भारत में चार टेस्ट खेलेगी। भारतीय टीम 2024-25 में ऑस्ट्रेलिया में पांच टेस्ट खेलेगी और 1991 के बाद यह पहली बार होगा। भारत सितंबर 2024 में दो टेस्ट के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करेगा। भारतीय टीम 2023 में 50 ओवरों के विश्व कप से पहले 27 वनडे खेलेगी।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...