28.2 C
London
Sunday, June 21, 2026
Homeखेल‘वॉर्न की मौत से पहले हम रिलेशन में थे’, 51 साल की...

‘वॉर्न की मौत से पहले हम रिलेशन में थे’, 51 साल की मॉडल के दावे से सनसनी

Published on

नई दिल्ली,

ऑस्ट्रेलिया के लीजेंड क्रिकेटर रहे दिवंगत शेन वॉर्न को फैन्स काफी मिस करते हैं. शेन वॉर्न की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन स्पिनर में होती रही है, जिन्होंने क्रिकेट के मैदान के बाहर भी सुर्खियां बटोरी थीं. इसी साल मार्च में उनका थाईलैंड में निधन हो गया था. लेकिन शेन वॉर्न के निधन के काफी महीने बाद एक महिला ने उनको लेकर एक बड़ा दावा किया है. ‘वर्ल्ड हॉटेस्ट ग्रैंडमां’ के नाम से मशहूर Gina Stewart का दावा है कि निधन से कुछ वक्त पहले तक शेन वॉर्न उनके साथ रिलेशनशिप में थे. Gina Stewart का कहना है कि शेन वॉर्न की अचानक मौत से वह पूरी तरह से टूट चुकी हैं.

डेलीस्टार को दिए इंटरन्यू में 51 साल की Gina Stewart ने शेन वॉर्न के साथ अपने कथित रिलेशनशिप की बात की. उन्होंने बताया कि जुलाई 2018 में दोनों की सबसे पहले ऑनलाइन बातचीत हुई, दोनों ने कई महीनों तक ऑनलाइन ही बात की और बाद में मिले. Gina Stewart का कहना है कि पिछले कुछ महीनों में दुनिया पूरी तरह बदल गई, दुनिया ने एक लीजेंड खोया है और मैंने अपना स्पेशल दोस्त खो दिया है.

सामने आई इंस्टाग्राम पर हुई बातचीत
Gina Stewart ने दावा किया कि मैं शेन वॉर्न को डेट कर रही थी, लेकिन वह इसे पर्सनल रखना चाहते थे. मॉडल Gina ने इंटरव्यू लेने वाली वेबसाइट को शेन वॉर्न के साथ हुई इंस्टाग्राम पर बातचीत भी दिखाई है. Gina Stewart ने बताया कि उनकी और शेन वॉर्न की पहली मुलाकात एक क्रिकेट गेम के बाद हुई थी, जिसके बाद हमने पूरी रात बातें की.

इंटरव्यू में मॉडल ने दावा किया है कि शेन वॉर्न और उनकी तस्वीरें निकालने के लिए कई फोटोग्राफर्स परेशान रहते थे, लेकिन वॉर्न को ये सब पसंद नहीं था. इसलिए हम कैप और चश्मा लगाकर ही बाहर निकलते थे. Gina Stewart का कहना है कि वह इस कहानी को अब इसलिए बता रही हैं, क्योंकि वह उन्हें ट्रिब्यूट देना चाहती हैं.

कौन हैं Gina Stewart?
आपको बता दें कि Gina Stewart एक ऑस्ट्रेलियाई एक्ट्रेस हैं और सोशल मीडिया इन्फ्लूयएंसर हैं. 51 साल की Gina Stewart 4 बच्चों की मां हैं, हालांकि मौजूदा समय में वह किसी के साथ रिलेशनशिप में नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया की एक मैग्ज़ीन ने ही Gina Stewart को वर्ल्ड हॉटेस्ट ग्रैंडमां की उपाधि दी थी, जिसके बाद से वह सुर्खियों में रहीं. वह कई टीवी शो में नज़र आ चुकी हैं, साथ ही इंस्टाग्राम-टिकटॉक पर काफी फेमस हैं.

कैसे हुई थी शेन वॉर्न की मौत?
ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेट लीजेंड रहे 52 साल के शेन वॉर्न की मौत इसी साल मार्च में हुई थी. शेन वॉर्न अपने दोस्तों के साथ थाईलैंड घूमने के लिए गए हुए थे, जहां वह एक प्राइवेट विला में रुके थे. शेन वॉर्न जब अपने रूम में थे, तब संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए थे. हालांकि, बाद में हुई पुलिस जांच में उनकी मौत में किसी तरह की गड़बड़ी नहीं पाई गई थी.

शेन वॉर्न की गिनती दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेटर में होती है. उन्होंने अपने करियर में कुल 145 टेस्ट मैच खेले और 708 विकेट लिए, जबकि 194 वनडे में उनके नाम 293 विकेट हैं. शेन वॉर्न ने आईपीएल में भी 55 मैच खेले और 57 विकेट लिए.

Latest articles

भोपाल में छात्र संगठन ने री-नीट परीक्षा से पहले किया हवन, बोले- सरकार पर भरोसा नहीं भगवान भरोसे छात्र

भोपाल। पेपर लीक विवाद के बाद रविवार को देशभर में री-नीट परीक्षा आयोजित की...

वेयरहाउस नोटिस पर भड़के जीतू पटवारी, अधिकारी से बोले- सरकार का माल हटा लो, बेइज्जती बर्दाश्त नहीं

भोपाल। इंदौर के सांवेर स्थित अपने वेयरहाउसों को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस प्रदेश...

गो-पालकों को हर माह 1100 रु देगी सरकार, CM ने कहा- कीटनाशक-रासायनिक खाद नुकसानदेह

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 20 जून को भोपाल के बरखेड़ीकला स्थित राज्य...

फादर्स डे पर पुत्र शिवरतन ने ब्रह्मलीन दादाजी गुरुदेव चुन्नीलाल नामदेव को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

भोपाल। फादर्स डे के पावन अवसर पर स्थानीय निवासी शिवरतन नामदेव ने अपने पूज्य...

More like this

भारत और अफ़गानिस्तान ने टेस्ट मैच में 2018 का रिकॉर्ड तोड़कर नया बनाया रिकॉर्ड

नई दिल्ली। भारत और अफ़गानिस्तान के बीच अभी एक टेस्ट मैच चल रहा है।...

गुजरात के गढ़ में आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, पांच विकेट से जीता फाइनल; लगातार दूसरी बार चैंपियन

अहमदाबाद। रविवार को अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में...

अफगानिस्तान के खिलाफ ODI सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित; प्रिंस और गुरनूर को मिला मौका

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली आगामी...