16.2 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपटना में अपराधी बेखौफ, कोचिंग से लौट रही छात्रा को मारी गोली

पटना में अपराधी बेखौफ, कोचिंग से लौट रही छात्रा को मारी गोली

Published on

पटना,

बिहार में अपराधी बेखौफ हो गए हैं. बड़ी खबर राजधानी पटना से है, जहां एक छात्रा को अज्ञात अपराधी ने गोली मार दी है. घटना बुधवार की सुबह की है, जब काजल नाम की छात्रा बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा इलाके के अपने कोचिंग से पढ़कर घर जा रही थी, तभी पहले से घात लगाए एक अपराधी ने छात्रा को पीछे से गोली मार दी.

गोली छात्रा के गर्दन में जाकर फंस गई. आनन फानन में छात्रा के परिजनों ने उसे बायपास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां छात्रा की हालत नाजुक बनी है. वहीं छात्रा को गोली मारने की घटना सीसीटीवी में कैद भी हो गई. छात्रा की उम्र 16 साल है. घटना के बाद पुलिस भी काफी देर से पहुंची और फोन पर ही परिजनों से घटना की जानकारी ले रही थी.

फिलहाल गोली मारने वाले अपराधी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार भी नहीं कर पाई है. सीसीटीवी में आरोपी साफ-साफ दिख रहा है. पुलिस की माने तो घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है. पूरे मामले की छानबीन की जा रही है. परिजनों ने पुलिस की लेट-लतीफी पर नाराजगी जाहिर की है और आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है.

क्या है पूरा मामला
पटना के सिपारा इलाके में एक युवक ने नाबालिग छात्रा को दिनदहाड़े गोली मार दी. इसका सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस फुटेज में एक लड़का हाथ में थैला लिए आते हुए दिखाई देता है. इसके बाद वह गली के कोने पर आकर रुक जाता है. उसके पीछे से छात्रा आती है, तो वो लड़का उसे रोकने की कोशिश करता है, लेकिन लड़की नहीं रुकती.

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...