16.4 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्यपहली पत्नी को तलाक दिए बगैर शादी, दूसरी से मारपीट! पंजाब के...

पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर शादी, दूसरी से मारपीट! पंजाब के एक और आप विधायक विवादों में

Published on

चंडीगढ़

पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद विजय सिंगला का मामला लोग भूले नहीं हैं। भगवंत मान सरकार में स्वास्थ्य मंत्री के पद पर रहते सिंगला को रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। अब आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा विवादों में हैं। आरोप है पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर दूसरी शादी रचाने का। वहीं अब दूसरी पत्नी ने हरमीत को कठघरे में खड़ा किया है। क्या है हरमीत सिंह पठानमाजरा से जुड़ा पूरा विवाद और अब उन पर क्या आरोप लग रहे हैं, आइए जानते हैं।

पहली पत्नी को तलाक दिए बगैर शादी: गुरप्रीत
आम आदमी पार्टी के विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा एक नए विवाद में घिर गए हैं। विधाक की पत्नी ने उन पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित गुरप्रीत कौर ने जीरकपुर थाने में दर्ज कराई गई अपनी शिकायत में कहा है कि उन्होंने पिछले साल अगस्त में उन्होंने विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा से शादी की थी। गुरप्रीत ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पठानमाजरा ने अपनी पहली पत्नी को तलाक दिए बिना शादी करके उन्हें धोखा दिया है।

गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप
इसके साथ ही कौर ने दावा किया कि शादी से पहले पठानमाजरा ने बताया था कि उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया है। पीड़ित गुरप्रीत कौर ने यह भी आरोप लगाया है कि विधायक के एक रिश्तेदार ने उन्हें गाली दी। यही नहीं गुरप्रीत ने अपनी शिकायत में जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है।

विधायक ने माना- गुरप्रीत से की शादी
इस बीच, विधायक ने मीडिया से बातचीत में स्वीकार किया कि उन्होंने कौर से शादी की है। हालांकि, पठानमाजरा ने कौर के उन्हें धमकी देने के आरोपों को खारिज कर दिया। पठानमाजरा ने कहा कि वह कौर को पिछले आठ-नौ साल से जानते हैं। आम आदमी पार्टी विधायक पठानमाजरा ने गुरप्रीत कौर पर सोशल मीडिया पर आप नेताओं के खिलाफ पोस्ट करने का भी आरोप लगाया है।

कौन हैं हरमीत सिंह पठानमाजरा
हरमीत सिंह पठानमाजरा पटियाला जिले की सनौर विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी के विधायक हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में पठानमाजरा ने शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा को 49122 वोटों के भारी मार्जिन से हराया था। यह विधानसभा पटियाला लोकसभा क्षेत्र में आती है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...