15 C
London
Tuesday, May 5, 2026
Homeराज्ययूपी विधानसभा हो या लोकसभा, चुनाव आयोग दिला रहा है बीजेपी को...

यूपी विधानसभा हो या लोकसभा, चुनाव आयोग दिला रहा है बीजेपी को जीत… अखिलेश यादव तो अड़ गए

Published on

लखनऊ

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने हार के बाद अब तक समीक्षा बैठक नहीं की है। चुनाव परिणाम आने के बाद अखिलेश यादव इस रिजल्ट में जीत देख रहे थे। कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा रहे थे। वहीं, अब उन्होंने चुनाव आयोग को इस रिजल्ट को लेकर सीधे-सीधे जिम्मेदार ठहरा दिया है। न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में पहली बार अखिलेश यादव ने आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा चुनाव में हार के कारणों पर बात की। इसमें उन्होंने यूपी चुनाव 2022 को भी जोड़ा और इस हार के लिए आयोग की बेईमानी को जिम्मेदार ठहराया। आयोग के साथ-साथ अखिलेश यादव ने भाजपा को भी बेईमान करार दिया।

अखिलेश यादव वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे हैं। ऐसे में वे अपने कार्यकर्ताओं और जनता को साफ संदेश देने के मूड में है कि भारतीय जनता पार्टी की जीत के पीछे सरकारी मशीनरी काम कर रही है। इसके लिए वे अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में हैं। ऐसे में उन्होंने चुनावी समीक्षा की बात पर साफ किया कि चाहे विधानसभा चुनाव हो या दो सीटां पर हुआ लोकसभा उप चुनाव समाजवादी पार्टी की हार का कारण चुनाव आयोग रहा। भाजपा की ‘बेईमानी’ के कारण उन्हें हार मिली। अखिलेश यादव ने दावा किया कि अगर आयोग ने ईमानदारी से काम किया होता तो नतीजे कुछ और ही होते।

संस्थानों की निष्पक्षता पर उठाए सवाल
सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने राज्‍य का पिछला विधानसभा चुनाव लोकतंत्र बचाने की अपील के साथ लड़ा था। नतीजा सबके सामने है। उन्होंने कहा कि देश में अब कोई भी संस्‍थान निष्‍पक्ष नहीं रह गया है। सरकार दबाव डालकर इन संस्‍थानों से मनमाफिक काम कराती है। अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर करारा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि आयोग ने चुनावों में बहुत बेईमानी की। मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम काट दिए गए। रामपुर और आजमगढ़ में लोकसभा उप चुनाव में हार का कारण गिनाते हुए उन्होंने यह दावा किया।

अखिलेश ने कहा कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव में सपा कार्यकर्ताओं को वोट नहीं डालने दिया गया। आजमगढ़ में तो सपा कार्यकर्ताओं को रेड कार्ड जारी किए गए। क्‍या चुनाव आयोग सो रहा था? उसने हमारी शिकायतों पर ध्‍यान ही नहीं दिया।

पार्टी को मजबूत बनाने पर दिया जोर
अखिलेश यादव ने यूपी में समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी और संगठन को मजबूत करने पर ही हमारा सबसे अधिक जोर है। अखिलेश ने घोषणा की कि इसी साल समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इससे पहले पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि ऐप बेस्ड अभियान में बड़े पैमाने पर आम लोगों का रुझान पार्टी की ओर दिख रहा है।

लोकसभा उप चुनाव में हार के बाद उठे थे सवाल
अखिलेश यादव पर आजमगढ़ और रामपुर लोकसभा उप चुनाव में करारी हार के बाद सवाल उठे थे। इन दोनों सीटों को सपा का गढ़ माना जाता था। वर्ष 2019 के चुनाव में अखिलेश यादव आजमगढ़ तो आजम खान रामपुर से जीतकर लोकसभा पहुंचे थे। यूपी चुनाव में जीत के बाद दोनों ने सीट छोड़ी। इसके बाद उप चुनाव में पार्टी को हार का सामना करना पड़ा। यूपी चुनाव में भी जीतकर सरकार बनाने का दावा करने वाली सपा 111 सीटों पर सिमट गई। सपा गठबंधन को 125 सीट मिले थे। ऐसे में अब अखिलेश के आयोग पर हमले को अलग अर्थ निकाला जा सकता है।

Latest articles

मप्र के कई जिलों में बारिश, डिंडौरी में ओले गिरे-टीन शेड उड़े, 39 जिलों में अलर्ट

भोपाल। मप्र में मंगलवार सुबह से धार, बड़वानी, झाबुआ सहित कई जिलों में बारिश...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

बंगाल में नई सरकार का शपथग्रहण 9 मई को, सीएम चेहरे पर सस्पेंस बरकरार!

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के...

भारतीय राजनीति के कई पुराने किले ढहे, बंगाल में दीदी तो तमिलनाडु में स्टालिन हारे, शुभेंदु और विजय का चला जादू

नई दिल्ली। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश के चुनावी नतीजे लगभग साफ...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...