7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलकमाल, धमाल, बवाल है शिखर धवन का यह जोड़ीदार, रोहित शर्मा के...

कमाल, धमाल, बवाल है शिखर धवन का यह जोड़ीदार, रोहित शर्मा के अंदाज में मचा रहा कोहराम

Published on

शिखर धवन (81 नाबाद) और शुभमन गिल (82 नाबाद) की शानदार बल्लेबाजी की बदौलत गुरुवार को हरारे स्पोर्टस क्लब में भारत ने जिम्बाब्वे को पहले वनडे में 10 विकेट से शिकस्त दी। इसके साथ ही भारतीय टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। मेजबान टीम के 189 रन के जवाब में भारत ने 30.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 192 रन बनाकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की सलामी जोड़ी शिखर धवन और शुभमन गिल ने शानदार बल्लेबाजी की और कोई झटका नहीं लगने दिया।

4 मैचों में तीसरी बार शतकीय साझेदारी
इस जोड़ी ने 192 रनों की साझेदारी की और अगर पिछले 4 मैचों पर नजर डालें तो दोनों के बीच में यह तीसरी शतकीय साझेदारी हुई है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 119, 48 और 113 रनों की साझेदारी की थी। वैसे तो शिखर धवन और रोहित शर्मा की जोड़ी फेवरिट कही जाती है, लेकिन गब्बर अपने युवा साथी शुभमन गिल के साथ भी खूब ताल से ताल मिला रहे हैं।

ऐसे हुई 10 विकेटों की जीत
मैच में बीच धवन ने 76 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और 20वें ओवर में भारत को स्कोर 100 के पार पहुंचा दिया। इसके बाद गिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 51 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। इसके परिणामस्वरूप 26 ओवर के बाद भारत का स्कोर 153 रन पर पहुंच गया। 30.5 ओवर में शिखर ने चौका मारकर भारत को 10 विकेट से जीत दिलाई। शिखर 9 चौके की मदद से 113 गेंदों में 81 रन और गिल 10 चौके और एक छक्के की मदद से 72 गेंदों में 82 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली।

ऐसी ही जिम्बाब्वे की पारी
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्बाब्वे टीम की शुरुआत बेहद खराब रही, क्योंकि उन्होंने 10.1 ओवर में 31 रन पर चार महत्वपूर्ण विकेट खो दिए। इस दौरान, इनोसेंट काइआ (4), तदिवानाशे मारुमानी (8), सीन विलियम्स (5), वेसले मधेवेरे (1) और सिंकदर रजा (12) जल्द ही पवेलियन लौट गए। जिम्बाब्वे की आधी टीम मात्र 66 रनों पर पवेलियन लौट गई। इसके बाद, 20.5 ओवर में प्रसिद्ध की गेंद पर रयान बर्ल (11) शुभमन गिल को कैच थमा बैठे, जिससे जिम्बाब्वे को 83 रनों पर छठा झटका लगा। कप्तान रेजिस चकाब्वा ने कुछ अच्छे शॉट खेल कर टीम के लिए महत्वपूर्ण रन जोड़े, लेकिन 26.3 ओवर में अक्षर की गेंद पर चकाब्वा (35) बोल्ड हो गए।

निपटते चले गए जिम्बाब्वे के बल्लेबाज
इसके बाद अक्षर ने ल्यूक जोंगवे (13) को भी चलता किया। इससे मेजबान टीम ने 110 रनों पर आठ विकेट खो दिए। इसके बाद, ब्रैड इवांस और रिचर्ड नगारवा ने भारतीय गेंदबाजों का डटकर सामना किया और कई आकर्षक शॉट लगाए। दोनों के बीच हो रही लंबी साझेदारी (65 गेंदों में 70 रन) को प्रसिद्ध ने तोड़ा, जब उन्होंने रिचर्ड नगारवा (34) को बोल्ड कर अपना तीसरा शिकार बनाया। जिम्बाब्वे ने 39.2 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 180 रन बनाए। इसके अगले ओवर में अक्षर ने विक्टर न्याउची (8) को कैच आउट करा दिया, जिससे मेजबान टीम 40.3 ओवर में 189 रनों पर ढेर हो गई। इवांस 33 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत की ओर से दीपक चाहर, प्रसिद्ध कृष्णा और अक्षर पटेल ने तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं मोहम्मद सिराज ने एक विकेट लिया।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...