4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यबिहार के बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय गिरफ्तार, अष्टभुजा फायरिंग केस में...

बिहार के बाहुबली पूर्व विधायक सुनील पांडेय गिरफ्तार, अष्टभुजा फायरिंग केस में हुई कार्रवाई…

Published on

मिर्जापुर

बाहुबली पूर्व विधायक नरेंद्र उर्फ सुनील पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को मिर्जापुर के अष्टभुजा पहाड़ी पर हुई गोलीकांड मामले में यह गिरफ्तारी हुई है। पूर्व विधायक बाहुबली सुनील पांडेय पर षडयंत्र रचने और आरोपियों को पनाह देने का आरोप लगा है। दरअसल, उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले के विंध्याचल थाना क्षेत्र में स्थित अष्टभुजा पहाड़ी पर रविवार को गोलीबारी हुई थी। इसमें एक वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। वहीं, एक आरोपी इस मामले में फरार था। पुलिस ने फरार चल रहे बिहार के रोहतास जिले के रहने वाले पूर्व विधायक सुनील पांडेय को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

जानिए क्या है पूरा मामला
मिर्जापुर के विंध्याचल थाना क्षेत्र के अष्टभुजा में बिहार से दर्शन करने आए दर्शनार्थियों का दो गुट अष्टभुजा के पास स्थित खाली मैदान पर रुका हुआ था। इस दौरान रविवार को दर्शनार्थियों ने जमकर शराब पी। इसके बाद आपस में ही दोनों गुट भिड़ गए। इस दौरान गोली चलने से दर्शनार्थी 75 वर्षीय कन्हैया प्रसाद के पेट में गोली लग गई। कन्हैया प्रसाद बक्सर जिले के ब्रह्मापुर थाना के रहने वाले थे। घायल वृद्ध ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले में पुलिस ने पहले ही छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

वहीं, एक आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने फरार चल रहे बिहार के बाहुबली सुनील पांडेय पुत्र स्व. कामेश्वर पांडेय को गिरफ्तार कर लिया। वे रोहतास जिले के काराकाट थाना के नवाहीड निवासी हैं। उन पर षड्यंत्र रचने और आरोपियों को आश्रय देने का आरोप लगा है।

बाहुबली नेताओं में होता है सुनील पांडेय का शुमार
अष्टभुजा गोलीकांड में गिरफ्तार पूर्व विधायक सुनील पांडेय की गिनती बड़े बाहुबली नेताओं में भी होती है। उनके खिलाफ बिहार में कई मामले दर्ज हैं। कुछ दिन पहले सुनील पांडेय से 50 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद वो दोबारा चर्चा में आए थे। ऐसे में अब मिर्जापुर पुलिस ने षड्यंत्र रचने और आरोपियों की पनाह देने के आरोप में उन्हें गिरफ्तार किया गया है। सीओ सिटी प्रभात राय ने बताया कि अष्टभुजा में हुए मारपीट और गोलीकांड में सुनील पांडेय का नाम सामने आया था। आरोपी को संबंधित धाराओं में गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...