4.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यअब हनुमानगढ़ में वृद्ध साधु की हत्या, कुटिया में तलवार से हमला,...

अब हनुमानगढ़ में वृद्ध साधु की हत्या, कुटिया में तलवार से हमला, आखिर राजस्थान में साधुओं पर शामत क्यों?

Published on

हनुमानगढ़

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र एक वृद्ध साधु की हत्या का मामला सामने आया है। यह घटनाक्रम भाखरावली गांव में बुधवार का बताया जा रहा है। यहां एक डेरे में अकेले रहने वाले वृद्ध साधु चेतनदास की तेज धारदार हथियार से हत्या कर दी। हत्या के बाद से पूरे इलाके में रोष देखा जा रहा है। पुलिस के मुताबिक चेतनदास की मौत की सूचना गांव के एक शख्स के जरिए मिली। शख्स साधु की कुटिया पर गया तो चेतनदास का शव अंदर दरवाजे के पास औंधे मुंह गिरे पड़ा मिला। इस संबंध में चेतनदास के दोहिते रविशंकर शर्मा ने मामला दर्ज करवाया है। उधर, साधु की हत्या के बाद ग्रामीणों ने सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया है।

पकड़ा गया हत्यारा, पुलिस ने किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार चेतनदास भाखरावली गांव में कुटिया बनाकर रह रहे थे। करीब 25 सालों से चेतनदास इसी कुटिया में रहते आए थे। स्थानीय ग्रामीण भक्त ही कुटिया में जाकर खाने पीने के लिए सामग्री दे आते थे। बुधवार सुबह ग्रामीणों ने देखा कि साधु का शव कुटिया के गेट के बीच में उल्टा पड़ा हुआ था। शव पर चोट के निशान भी पाए गए थे। ऐसे में उनकी हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच करते हुए गुरुवार को हत्या के आरोपी जसवीर सिंह (31) को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने संत की तलवार से हमला कर हत्या कर दी थी।

साधु की हत्या की सूचना पर डीएसपी और सीआई पुलिस जाब्ता लेकर पहुंचे। घटनास्थल की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने शव को संगरिया के अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। इधर, विभिन्न सामाजिक संगठनों ने इस हत्या को लेकर जांच की मांग की है।

राजस्थान में एक के बाद एक साधु-संतों की हत्याएं
राजस्थान में हिंदू साधुओं की मौत की यह पहली घटना नहीं है। 2020 में करौली के सपोटरा थाना क्षेत्र में संपत्ति के विवाद को लेकर मंदिर के एक पुजारी को जिंदा जला दिया गया था। वहीं इसी वर्ष भरतपुर के डीग में एक साधु ने अवैध खनन के विरोध में आत्मदाह कर लिया था। हाल ही जालोर में एक साधु का शव पेड़ से लटका मिला था। हालांकि हनुमानगढ़ पुलिस इस मामले को जल्द ही सुलझा देने की बात कह रही है। हालांकि साधु का शव इस तरह कुटिया में मिलने से कई सवाल जरूर खड़े हो रहे हैं।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...