12.8 C
London
Wednesday, May 6, 2026
Homeराज्यपूर्व मंत्री खुर्शीद के घर आगजनी मामले में BJP नेता सहित दो...

पूर्व मंत्री खुर्शीद के घर आगजनी मामले में BJP नेता सहित दो बरी

Published on

नैनीताल,

हाईकोर्ट नैनीताल ने गुरुवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद के मुक्तेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम प्यूड़ा स्थित घर में आगजनी एवं गोलीकांड के मामले में सुनवाई की। खुर्शीद के घर के केयरटेकर ने कोर्ट में समझौता पत्र पेश किया। इस आधार पर कोर्ट ने मामले में आरोपी भाजपा नेता कुंदन चिलवाल एवं राकेश कपिल को बरी कर दिया।

इस मामले की सुनवाई वरिष्ठ न्यायमूर्ति संजय कुमार मिश्रा की एकलपीठ में हुई। मामले के अनुसार, 15 नवंबर 2021 को सलमान खुर्शीद के घर में कुछ लोगों की ओर से आगजनी, तोड़फोड़ और गोलीबारी की थी। इसके चलते उनके घर में काफी नुकसान हुआ था। उनके घर के केयरटेकर सुंदर राम की तहरीर पर पुलिस ने ड्टााजपा नेता कुंदन चिलवाल, राकेश कपिल समेत अन्य के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया था।

पूर्व में कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर रोक लगाई थी। गुरुवार को कोर्ट में चिलवाल, कपिल तथा केयरटेकर सुंदर राम की ओर से समझौता पत्र पेश किया गया। इसके आधार पर कोर्ट ने मामला निस्तारित कर दिया। समझौता पत्र में कहा गया है कि वे इस वारदात में शामिल नहीं हैं। कुछ लोगों ने राजनैतिक कारणों के चलते इस घटना को अंजाम दिया, जबकि उन्हें प्रकरण में फंसाया गया है।

रामगढ़ के भाजपा मंडल अध्यक्ष हैं चिलवाल
दरअसल, सलमान खुर्शीद की नई किताब में हिन्दुओं को बदनाम करने का आरोप लगाते हुए इस पर प्रतिबंध लगाने की मांग को लेकर ड्टााजपाइयों ने 15 नवंबर 2021 को विरोध प्रदर्शन किया था। इस दौरान खुर्शीद के प्यूड़ा स्थित घर में ड्टााजपा कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर पुतला दहन ड्टाी किया।

इसके बाद यहां आगजनी ड्टाी हुई और गोलीबारी की ड्टाी सूचना आई। मामले में शिकायत के आधार पर पुलिस ने ड्टााजपा के रामगढ़ मंडल अध्यक्ष कुंदन चिलवाल एवं राकेश कपिल समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इसी मामले में गुरुवार को कोर्ट ने चिलवाल एवं कपिल को बरी कर दिया।

Latest articles

भोपाल-इंदौर मेट्रो में अब ₹7000 में कर सकेंगे प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थ-डे सेलिब्रेशन

भोपाल। भोपाल और इंदौर मेट्रो में अब प्री-वेडिंग शूट, फिल्म की शूटिंग और बर्थडे...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

ममता बोलीं- मैं इस्तीफा नहीं दूंगी, चुनाव आयोग असली विलेन, भाजपा के साथ मिलकर 100 सीटें लूटीं

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस...

इंदौर प्रेस क्लब में एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5 वर्ष पूर्ण होने पर सम्मान समारोह आयोजित

इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब में 1 मई 2026 को एनएमएफ न्यूज़ चैनल के 5...

More like this

विक्रमशिला सेतु का 34 मीटर हिस्सा गंगा नदी में गिरा, 16 जिलों का आवागमन प्रभावित

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में स्थित 4.7 किलोमीटर लंबे विक्रमशिला सेतु का एक बड़ा...

सीसी रोड की खराब गुणवत्ता पर सख्त हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, दोषियों पर कार्रवाई के निर्देश

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बेमेतरा जिले के नगर पंचायत दाढ़ी...

15 जून तक पूरे हों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जल स्वावलंबन अभियान के कार्य, पौधारोपण की तैयारी के निर्देश

जयपुर। मुख्यमंत्री जल स्वावलंबन अभियान 2.0 एवं जल संचय जन भागीदारी 2.0 की समीक्षा...