8.6 C
London
Thursday, May 7, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयऋषि सुनक ने इस्कॉन पहुंच मनाई जन्माष्टमी, पत्नी अक्षता भी रही मौजूद

ऋषि सुनक ने इस्कॉन पहुंच मनाई जन्माष्टमी, पत्नी अक्षता भी रही मौजूद

Published on

नई दिल्ली

ब्रिटेन में प्रधान मंत्री पद के उम्मीदवार और भारतीय मूल के ऋषि सुनक ने पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ जन्माष्टमी समारोह में भाग लिया। उन्होंने पत्नी के साथ अपनी तस्वीर को ट्वीट किया। वे जन्माष्टमी पर्व मनाने के लिए इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शियसनेस (इस्कॉन) के यूके मुख्यालय भक्तिवेदांत मनोर मंदिर पहुंचे थे। बता दें कि पीएम पद की रेस में सुनक अपनी प्रतिद्वंद्वी लिज ट्रस से काफी पिछड़ते हुए दिख रहे हैं।

ब्रिटेन में बोरिस जॉनसन की सरकार के वक्त वित्त मंत्री रहे ऋषि सुनक ने ट्विटर पर लिखा, “आज मैं अपनी पत्नी अक्षता के साथ भक्तिवेदांत मनोर मंदिर में जन्माष्टमी मनाने गया था, जो कि भगवान कृष्ण के जन्मदिन को मनाने वाले लोकप्रिय हिंदू मंदिरों में एक है।”

ब्रिटेन में पीएम पद को लेकर चल रहे चुनाव पर नजर डालें तो इस रेस में अंतिम दो में ऋषि सुनक और पूर्व विदेश सचिव लिज ट्रस के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। कंजर्वेटिव सांसदों की वोटिंग के वक्त सुनक सबसे आगे थे लेकिन, ताजा घटनाक्रम में वो रेस में पिछड़ गए हैं।

एक सर्वेक्षण से पता चला है कि ट्रस, जिन्होंने कंजर्वेटिव पार्टी के सदस्यों के चुनावों में लगातार शीर्ष स्थान हासिल किया है, के पास सुनक पर 32 प्रतिशत अंक की बढ़त है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, वोटिंग में ट्रस 66 फीसदी, सनक 34 फीसदी पर हैं। ब्रिटेन को आगामी 5 सितंबर तक नया प्रधानमंत्री मिल जाएगा।

Latest articles

MP में 3 IAS अधिकारियों के तबादले: संजय कुमार शुक्ला बने गृह विभाग के ACS

शिवशेखर शुक्ला को कर्मचारी चयन बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया भोपाल। राज्य सरकार ने...

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पीएम मोदी बोले- हम आतंकवाद के पूरे तंत्र को खत्म करने के इरादे पर मजबूती से कायम

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ पर भारतीय सशस्त्र...

बंगाल में सुवेंदु अधिकारी के पीए की गोली मारकर हत्या, नॉर्थ 24 परगना के मध्यग्राम इलाके में 4 गोलियां मारी

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के पीए...

राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष ने किया पद भार ग्रहण

भोपाल। 6 मई को प्रातः 11 बजे राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ....

More like this

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...

वॉशिंगटन में डिनर के दौरान फायरिंग, ट्रम्प को सुरक्षित निकाला, हमलावर पकड़ाया

चश्मदीद बोले- 7 राउंड फायरिंग हुई, गेस्ट टेबल के नीचे छिपे वॉशिंगटन। अमेरिका की राजधानी...