7.7 C
London
Sunday, April 26, 2026
Homeराजनीतिदिल्ली के स्कूलों पर न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट में क्या लिखा...

दिल्ली के स्कूलों पर न्यूयॉर्क टाइम्स में छपी रिपोर्ट में क्या लिखा है?

Published on

नई दिल्ली,

अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने आरोप लगाया है कि अमेरिकी अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स में जिस दिन दिल्ली के स्कूलों की तारीफ में रिपोर्ट छपी, उसी दिन केंद्र सरकार ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर सीबीआई की रेड करवाई है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि जिस दिन न्यूयॉर्क टाइम्स के फ्रंट पेज पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ करते हुए मनीष सिसोदिया की तस्वीर छापी गई, उसी दिन केंद्र सरकार ने मनीष के घर CBI भेज दी. जानिए न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर में आप सरकार के शिक्षा मॉडल को लेकर क्या लिखा गया है.

न्यूयॉर्क टाइम्स के इंटरनेशनल वर्जन के फ्रंट पेज पर ही आम आदमी पार्टी सरकार की शिक्षा मॉडल को लेकर एक रिपोर्ट छापी है. उस रिपोर्ट को ‘अवर चिल्ड्रन आर वर्थ इट’ शीर्षक दिया गया है. न्यूयॉर्क टाइम्स के लिए इस रिपोर्ट को एक दिल्ली बेस्ड पत्रकार करण दीप सिंह ने लिखा है.

रिपोर्ट में लिखा है कि भारत में जहां लाखों परिवार गरीबी दूर करने के लिए शिक्षा की ओर देख रहे हैं, वहां के स्कूलों की लंबे समय से जर्जर इमारतों, कुप्रबंधन, खराब शिक्षा और यहां तक ​​कि दूषित लंच देने वाली रेपुटेशन रही है, लेकिन आज हालात बदल गए हैं. जहां दिल्ली के सरकारी स्कूलों में साल 2014 में 10वीं और 12वीं के बच्चों के पास होने का आंकड़ा 89 और 82 परसेंट थे, वो पिछले साल पूरा 100 फीसदी रहा.

रिपोर्ट में लिखा गया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल स्कूलों की कायापलट के लिए करोड़ों रुपया खर्च कर रहे हैं. कुछ समय पहले तक इनमें कुछ स्कूलों का हाल तो ऐसा था कि जिनमें ना पीने का पानी था और कई में तो सांपों ने कब्जा किया हुआ था. अब स्कूल सिस्टम में सुधार के लिए टॉप एक्सपर्ट्स की मदद से नए पाठ्यक्रम को डिजाइन किया गया है. और वहीं छात्र, उनके परिजन और शिक्षक मिलकर प्रतिदिन वाली परेशानियों में सुधार कर रहे हैं.

इस रिपोर्ट में आगे कहा गया कि दिल्ली सरकार के शिक्षा मॉडल से प्रभावित होकर भारत के अन्य राज्य जैसे तेलंगाना और तमिलनाडु की सरकारें, अपनी शिक्षा व्यवस्था ऐसी ही करने की कोशिश कर रही हैं.

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने किया केजरीवाल के दावे का खंडन
बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने अरविंद केजरीवाल के दावे का खंडन करते हुए आम आदमी पार्टी सरकार पर हमला बोला. कपिल मिश्रा ने ट्वीट करते हुए कहा ‘न्यू यॉर्क टाइम्स और खलीज टाइम्स में पैसे देकर खबर तो छपवा ली, पर झूठ और चोरी की आदत नहीं गई. ये फोटो दिल्ली के सरकारी स्कूल की नहीं बल्कि मयूर विहार के मदर मैरी स्कूल के बच्चों की हैं. केजरीवाल और सिसोदिया देश में भी झूठ बेच रहे हैं और विदेश में भी.’

क्यों पड़ी मनीष सिसोदिया के घर सीबीआई की रेड
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के घर समेत दिल्ली-एनसीआर की 21 जगहों पर सीबीआई ने छापेमारी की है. बताया जा रहा है कि दिल्ली सरकार की आबकारी पॉलिसी को लेकर यह रेड की गई है. डिप्टी सीएम के साथ-साथ कई बड़े एक्साइज अफसरों के यहां भी छापेमारी की गई है.

Latest articles

ईरान-अमेरिका वार्ता पर लगा ब्रेक, ट्रंप ने रद्द किया अपने डेलिगेशन का इस्लामाबाद दौरा

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्लामाबाद में होने वाली ईरान के साथ...

दादाजी धाम में धार्मिक अनुष्ठानों का भव्य समापन

भोपाल। रायसेन रोड, पटेल नगर स्थित प्रसिद्ध दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में...

भेल भाजपा नेता के मोबाइल हैक कर संपर्कों को भेजे जा रहे शादी के फर्जी डिजिटल कार्ड

भोपाल। राजधानी में साइबर अपराधियों ने ठगी का एक नया और चौंकाने वाला तरीका...

मुख्यमंत्री साय ने हज यात्रियों को सौंपे ‘फर्स्ट एड किट’, कहा- प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए करें दुआ

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को राजधानी रायपुर के मेडिकल...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...