11.7 C
London
Monday, March 30, 2026
HomeUncategorizedबढ़ती महंगाई से RBI गवर्नर भी परेशान! MPC बैठक में दी थी...

बढ़ती महंगाई से RBI गवर्नर भी परेशान! MPC बैठक में दी थी सख्त प्रतिक्रिया

Published on

नई दिल्ली

बढ़ती महंगाई से रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास भी परेशान हैं। उन्होंने महंगाई को ‘अस्वीकार्य और असंतोषजनक’ बताया है। असल में रिजर्व बैंक द्वारा शुक्रवार को मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक का ब्योरा जारी किया गया। इस ब्योरे के मुताबिक बैठक के दौरान महंगाई को लेकर आरबीआई गवर्नर की टिप्पणी सख्त थी। बैठक में एमपीसी के अन्य सदस्यों ने भी इसी तरह की राय जताई थी। बता दें एमपीसी की तीन से पांच अगस्त तक बैठक हुई थी।

क्या कहा आरबीआई गवर्नर ने
शक्तिकांत दास ने कहा था कि नीतिगत उपायों से मौद्रिक नीति की विश्वसनीयता मजबूत होगी और महंगाई की आशंका कम होंगी। उन्होंने कहा था, ‘‘महंगाई की स्थिति और आर्थिक गतिविधियों के आधार पर हम परिस्थिति अनुसार सूझबूझ के साथ उपयुक्त कदम उठाएंगे।’’

वहीं, रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर माइकल देवव्रत पात्रा का कहना था कि मौद्रिक नीति कार्रवाई को पहले किए जाने से मुद्रास्फीतिक दबाव पर काबू पाया जा सकता है और महंगाई के लक्ष्य के साथ तालमेल बैठाया जा सकता है। इससे मध्यम अवधि में वृद्धि में नुकसान के जोखिम को भी कम किया जा सकता है।

आपको बता दें कि एमपीसी की बैठक में रेपो रेट को 0.50 प्रतिशत बढ़ाकर 5.40 प्रतिशत करने का फैसला किया गया था। बीते कुछ माह से आरबीआई लगातार रेपो रेट में बढ़ोतरी कर रहा है। रेपो रेट बढ़ने की वजह से ग्राहकों के लोन और ईएमआई महंगे हो गए हैं।

Latest articles

सड़क चौड़ीकरण: हटेंगी लेबर कॉलोनी की 55 दुकानें और 38 मकान, विरोध तेज

भोपाल। शहर में इंद्रपुरी-भवानीशाह क्षेत्र की सड़क चौड़ीकरण योजना के तहत प्रशासन द्वारा लेबर...

प्रशिक्षण से व्यक्तित्व का उत्कर्ष, राष्ट्र निर्माण की आधारशिला : राज्यमंत्री श्रीमती गौर

प्रशिक्षण अभियान सशक्त भारत के निर्माण की महत्वपूर्ण कड़ी है: प्रदेश अध्यक्ष श्री खंडेलवाल भोपाल:...

भोपाल में सूखे कचरे से बनेगा कोयला, आदमपुर छावनी में 220 करोड़ का चारकोल प्लांट शुरू

भोपाल राजधानी में अब सूखे कचरे से कोयला तैयार किया जाएगा। इसके लिए आदमपुर छावनी...

More like this

समय पर खर्च करें केंद्रीय निधि, ताकि विकास की गति बनी रहे: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास में केंद्रीय सहायता प्राप्त योजनाओं...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...