11.3 C
London
Wednesday, May 13, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयIAF ने ऑस्ट्रेलिया भेजे लड़ाकू जेट, 100 वायु योद्धा यहां दिखाएंगे करतब

IAF ने ऑस्ट्रेलिया भेजे लड़ाकू जेट, 100 वायु योद्धा यहां दिखाएंगे करतब

Published on

नई दिल्ली

भारतीय वायुसेना (IAF) ने शुक्रवार को कहा कि उसने ऑस्ट्रेलिया में अपने लड़ाकू विमान भेजे हैं। वायुसेना ने कहा कि उसका दल ऑस्ट्रेलिया में ‘पिच ब्लैक’ नाम से हो रहे सैन्य अभ्यास (एक्सरसाइज) में हिस्सा लेने के लिए गया है। ‘पिच ब्लैक’ हर दो साल में होने वाला वायु युद्ध अभ्यास है। इसमें 17 देश अपनी हवा से हवा में ईंधन भरने की क्षमताओं को आगे बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित करेंगे। ‘एक्सरसाइज पिच ब्लैक 2022’ को रॉयल ऑस्ट्रेलियाई वायु सेना (आरएएएफ) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। बहुराष्ट्रीय अभ्यास शुक्रवार से शुरू होकर 8 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है।

ग्रुप कैप्टन वाईपीएस नेगी के नेतृत्व में भेजी गई भारतीय वायुसेना की टुकड़ी में 100 से अधिक वायु योद्धा शामिल हैं। इन योद्धाओं को चार सुखोई-30 MKI लड़ाकू विमानों और दो C-17 रणनीतिक परिवहन विमानों के साथ तैनात किया गया है। IAF ने कहा कि वे एक मुश्किल परिस्थितियों में मल्टी-डोमेन, एयर-कॉम्बैट मिशन को पूरा करेंगे और भाग लेने वाली अन्य वायु सेनाओं के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं का आदान-प्रदान करेंगे।

भारतीय वायुसेना ने पहली बार 2018 में अपने विमानों के साथ इस अभ्यास में भाग लिया था। उससे पहले तक IAF की भागीदारी एक पर्यवेक्षक के रूप में होती थी। अभ्यास का 2020 संस्करण महामारी के कारण रद्द कर दिया गया था। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा विभाग के एक प्रेस बयान में अभ्यास कमांडर, एयर कमोडोर टिम अलसॉप के हवाले से कहा गया है, “पिच ब्लैक लड़ाकू युद्ध परिदृश्यों को देखते हुए एक बड़ा अभ्यास है। इस वर्ष, भाग लेने वाले कई देशों के बीच हवा से हवा में ईंधन भरने की क्षमता को आगे बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण प्रयास किए गए हैं।” अभ्यास में दिन और रात दोनों ऑपरेशन शामिल हैं।

एयर कमोडोर अलसॉप ने कहा, “हवा से हवा में ईंधन भरना एक बहुत बड़ा काम है। यह हमारे लड़ाकू विमानों तक आवश्यक पहुंच प्रदान करता है। कई भाग लेने वाले देशों के साथ काम करने का लक्ष्य हमारे संबंधों को बढ़ाना और हमारी क्षमता को अधिकतम करना है।” उन्होंने यह भी कहा कि अभ्यास पिच ब्लैक की वापसी “साझेदारी को मजबूत करने और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए एक उत्कृष्ट अवसर को चिह्नित करती है”।

भारतीय वायुसेना के अधिकारियों ने कहा कि इस अभ्यास ने गतिशील युद्ध के माहौल में प्रतिभागियों के साथ ज्ञान और अनुभव के आदान-प्रदान का एक बड़ा अवसर प्रदान किया। यह अभ्यास वायुसेना के दल को विभिन्न देशों के साथ बातचीत करने, उनके ट्रेनिंग पैटर्न को समझने, ऑपरेटिंग फिलॉसफी और मित्र देशों की कॉम्बैट एसेट्स के कामकाज का सीधा अनुभव प्राप्त करने का मौका देता है।

Latest articles

भोपाल समेत देशभर के लाखों छात्रों का इंतजार खत्म, CBSE 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने आज दोपहर करीब 1:50 बजे 12वीं बोर्ड...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

शिफ्ट होंगी ईंटखेड़ी और अवधपुरी की शराब दुकानें, ठेकेदारों को एक माह का अल्टीमेटम

भोपाल। ईंटखेड़ी और अवधपुरी स्थित शराब दुकानों को हटाने और अन्य स्थान पर शिफ्ट...

कौशल विकास के लिए गोविंदपुरा के उद्योग और आईटीआई के बीच होगा एमओयू

जिया और कलेक्टर के बीच बैठक भोपाल। गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (जीआईए) के सभागार में मंगलवार...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...