8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यक्या नीतीश होंगे 2024 में विपक्ष का चेहरा? 29 अगस्त को फैसला

क्या नीतीश होंगे 2024 में विपक्ष का चेहरा? 29 अगस्त को फैसला

Published on

पटना,

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने और मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद 29 अगस्त को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी. इस बैठक में वर्तमान सियासी हालात के अलावा नीतीश कुमार के राष्ट्रीय स्तर पर प्रोजेक्शन की कवायद शुरू होगी. जेडीयू ने बैठक की घोषणा कर दी है.

जेडीयू की बैठक से पहले प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने इसको लेकर बड़ा बयान दिया है. उमेश कुशवाहा ने नीतीश कुमार को नेशनल फेस बनाए जाने की बात को स्वीकार करते हुए कहा है कि इस पर भी विचार-विमर्श किया जाएगा. राष्ट्रीय कार्यकारिणी में इसकी चर्चा की जाएगी और बहुती सी सियासी रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा.

उमेश कुशवाहा ने बीजेपी सांसद कैलाश विजयवर्गीय के नीतीश कुमार पर दिए गए बयान को लेकर कहा कि बीजेपी वाले क्या बोलेंगे. वह हताशा में है, बेमतलब के बयान जारी कर रहे हैं. कुशवाहा ने कहा, ‘उनको बोलने का कोई हक नहीं है. उनके कई सांसद पर दाग है और कई आपराधिक मामले चल रहे हैं, पूर्व मंत्री रामसूरत राय पर भी आपराधिक मामले दर्ज हैं.’

वहीं आरजेडी-जेडीयू गठबंधन कितने दिनों तक चलेगा? इस सवाल के जवाब में उमेश कुशवाहा ने कहा कि यह महागठबंधन है, यह आज के हालात पर बनी है. निश्चित रूप से नई ऊर्जा उत्साह के साथ नया आयाम खड़ा करेंगे. वहीं तेज प्रताप यादव के द्वारा अपनी बैठकों में परिवार के लोगों को शामिल करने के सवाल पर जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष ने जानकारी नहीं होने की बात कहकर अपना पीछा छुड़ा लिया.

बीजेपी पर हमलावर हुई जेडीयू
वहीं दूसरी तरफ नीतीश कुमार पर लगाए जा रहे आरोपों को लेकर पूर्व कांग्रेस नेता और वर्तमान में जेडीयू में पावर सेंटर के करीब रहे अशोक चौधरी बीजेपी पर भड़क गए. उन्होंने कहा कि सिर्फ हल्ला मचाने से काम नहीं चलेगा. नीतीश कुमार पेटेंट शब्द है, राजनीति में नीतीश कुमार पेटेंट हैं और सुशासन उनका लक्ष्य है.

उन्होंने कहा, नीतीश कुमार सबके हैं सबके लिए काम किया है. वहीं गिरिराज सिंह के बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर दिए बयान को लेकर अशोक चौधरी ने कहा कि गिरिराज सिंह बिहार आएं, हम उनको साथ लेकर सिनेमा देखने जाएंगे. बिहार में सभी सिनेमा हॉल में सभी शो फुल चल रहे हैं. बता दें कि गिरिराज सिंह ने कहा था कि वहां अपराधियों के डर से लोग रात को सिनेमा देखने भी नहीं जा रहे हैं.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this