19 C
London
Tuesday, June 16, 2026
Homeराज्यझूठ की यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हैं हेमंत सोरेन, मंत्री हैं प्रोफेसर......

झूठ की यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर हैं हेमंत सोरेन, मंत्री हैं प्रोफेसर… BJP का झारखंड के CM पर बड़ा हमला

Published on

रांची

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश ने झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि झारखंड में महागठबंधन सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन सिर्फ और सिर्फ झूठ की खेती करते हैं। सरकार ने झूठ की यूनिवर्सिटी बना दिया है और सीएम हेमंत सोरेन उस यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर और सभी मंत्री प्रोफेसर हैं। झारखंड बीजेपी अध्यक्ष शुक्रवार को रांची स्थित पार्टी कार्यालय में अपनी बात रख रहे थे।

दीपक प्रकाश का JMM के साथ कांग्रेस पर भी वार
दीपक प्रकाश ने कहा कि चुनाव से पहले अपने निश्चय पत्र से लेकर हेमंत सरकार ने शपथ लेने तक सिर्फ और सिर झूठ की खेती की है। लोगों को सिर्फ अपने लुभावने वादों से दिग्भ्रमित किया है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार धरातल पर एक भी घोषणा को उतारने में सफल नहीं हो पाई है। जेएमएम के साथ मिलकर कांग्रेस भ्रष्टाचार और वंशवाद को बढ़ावा दे रही।

‘ब्रेन ड्रेन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे सीएम’
दीपक प्रकाश ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ब्रेन ड्रेन को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सरकार पर सवालिया लहजे में कहा कि सत्ता में आने से पहले जेएमएम ने कहा था कि उनकी सरकार आएगी तो स्थानीय नीति को बनाने का काम करेंगे। आज राज्य के मुख्यमंत्री ये बताएं कि उन्होंने नई स्थानीय नीति का ऐलान अब तक क्यों नहीं किया।

दाल भात योजना में सिर्फ अनाज की हेराफेरी हुई : दीपक प्रकाश
बीजेपी नेता कहा कि आज कई योजनाओं की स्थिति देखने लायक है। दाल भात योजना में सिर्फ अनाज की हेराफेरी हुई है। एक दुकान में 400 लोगों को खिलाने का फंड भुगतान किया जा रहा लेकिन खाना सिर्फ 40 लोगों को कराया जाता है। झारखंड सरकार लोगों की समस्याओं को भी सुलझाने में असफल रही है। लोगों की तरफ से 75 हजार आवेदन आये थे, लेकिन इसमें भी हेमंत सरकार पूरी तरह विफल रही।

योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर उठाए सवाल
बीजेपी सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि सरकार की सोना सोबरन योजना, लुंगी, साड़ी ,धोती देंगे में भी भ्रष्टाचार की दुर्गंध आ रही। 90 रुपये की साड़ी 190 में खरीदी गई। पेट्रोल पर सब्सिडी दिए जाने पर को लेकर सरकार विज्ञापन के माध्यम से बड़ा प्रचार प्रसार किया, लेकिन अब तक सिर्फ इससे 104 लोगों को ही लाभान्वित किया गया। अन्य योजनाओं का भी यही हाल है।

Latest articles

मध्य प्रदेश पुलिस पर बड़ा एक्शन: दो टीआई समेत 100 पुलिसकर्मियों पर FIR दर्ज

आगर मालवा। मध्य प्रदेश के आगर मालवा पुलिस की राजस्थान के डग क्षेत्र में...

नीट री-एग्जाम से पहले केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, टेलीग्राम पर लगाई अस्थायी रोक, 22 जून तक पाबंदियां

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम पर अस्थायी रूप से रोक लगाने...

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

More like this

जनसेवा ही प्रशासनिक सेवा का सर्वोच्च उद्देश्य, संवेदनशीलता और निष्पक्षता से करें कार्य : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास...

राजस्थान में कंगना रनौत की फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ टैक्स फ्री घोषित

जयपुर। राजस्थान सरकार ने बॉलीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत अभिनीत हालिया रिलीज फिल्म...

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को पंथ विरोधी करार दिया, आप ने फैसले पर उठाए सवाल

चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में सोमवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया...