8 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली: शराब घोटाला मामले में CBI का एक्शन, सिसोदिया के करीबियों से...

दिल्ली: शराब घोटाला मामले में CBI का एक्शन, सिसोदिया के करीबियों से पूछताछ शुरू

Published on

नई दिल्ली,

शराब घोटाले में दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने FIR दर्ज कर ली है. उनके अलावा 15 और लोगों के खिलाफ शिकायत हुई है. इस लिस्ट में कई तो ऐसे नाम हैं जो सिसोदिया के करीबी बताए जा रहे हैं. अब पूछताछ का सिलसिला भी उन करीबियों से ही शुरू किया गया है. खबर है कि सिसोदिया के उन करीबियों को सीबीआई दफ्तर बुलाया गया है.

सिसोदिया के करीबियों से पूछताछ
जानकारी के लिए बता दें कि शुक्रवार को सीबीआई ने इस मामले में FIR दर्ज की थी. उस FIR में मुख्य आरोपी मनीष सिसोदिया को ही बताया गया. वहीं उनके अलावा कुछ बड़े अधिकारी और नौकरशाहों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई. आरोप है कि इन करीबियों ने शराब व्यापारियों से 1 से 4 करोड़ के बीच में कमीशन लिया है. उस कमीशन के आधार पर ही लाइसेंस दिए गए और बड़े स्तर पर घोटाला हुआ. अभी के लिए मनीष सिसोदिया ने तमाम आरोपों को बेबुनियाद बता रहे हैं और खुद को लगातार कट्टर ईमानदार कह रहे हैं.

लेकिन सीबीआई दावा कर रही है कि उनके पास इस मामले में पर्याप्त सबूत हैं, कल हुई 14 घंटे की रेड के दौरान भी कुछ जरूरी दस्तावेज बरादम किए गए हैं. सिसोदिया का फोन और लैपटॉप भी कब्जे में ले लिया गया है, उनका ईमेल डेटा भी जांच के दायरे में है.

सीबीआई ने क्या आरोप लगाया?
वहीं सीबीआई की FIR कॉपी से पता चलता है कि अमित अरोड़ा, दिनेश अरोड़ा और अरुण पांडे शराब व्यापारियों से कमीशन लिया करते थे. कमीशन के बदले में ही लाइसेंस दिया जाता था. अब ये चारों ही मनीष सिसोदिया के करीबी बताए गए हैं, इसी वजह से सीबीआई को उनकी भूमिका को लेकर संदेह है. इस पूरे मामले में मनीष सिसोदिया पर दो बड़े आरोप हैं.

पहला ये कि Private Vendors को 144 करोड़ 36 लाख रुपये का फायदा पहुंचाया गया तो वहीं दूसरा आरोप ये है कि उन्होंने कैबिनेट को भरोसे में लिए बिना और उप-राज्यपाल के बिना फाइनल अप्रूवल के कई बड़े फैसले लिए. लेकिन जब सिसोदिया ने इन आरोपों पर सवाल-जवाब किए गए तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि केंद्र सीबीआई का गलत इस्तेमाल कर रही है. विपक्ष को खत्म करने के लिए ऐसी कार्रवाई की जा रही है.

कार्रवाई पर सिसोदिया ने क्या कहा?
शुक्रवार को मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा था कि मैंने और मेरी फैमिली ने पूरा सहयोग दिया जांच में, आगे भी जांच होगी तो सहयोग देंगे. हमने कुछ गलत नहीं किया है, कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है. इसलिए हम डर नहीं रहे हैं. हम जानते हैं कि सीबीआई का दुरुपयोग किया जा रहा है, सीबीआई को ऊपर से यूज किया जा रहा है, ऊपर से कंट्रोल किया जा रहा है. सब लोग जानते हैं कि किस तरह सीबीआई को कंट्रोल करके दिल्ली सरकार के अच्छे काम रोकने की कोशिश की जा रही है.

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...

नीट यूजी 2026 की परीक्षा रद्द, 3 मई को हुई थी आयोजित, पेपर लीक के बाद NTA ने लिया फैसला

नई दिल्ली। नीट यूजी (NEET UG) परीक्षा 2026 से जुड़ी इस वक्त की बड़ी...