1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यआलीशान बंगलों में रहेंगे नीतीश सरकार के मंत्री, खर्च किए जा रहे...

आलीशान बंगलों में रहेंगे नीतीश सरकार के मंत्री, खर्च किए जा रहे 60 करोड़

Published on

पटना,

बिहार में जब से नीतीश कुमार ने महागठबंधन के साथ सरकार बनाई है, तमाम राजनीतिक गतिविधियां फुल स्पीड से पूरी होती दिख रही हैं. शपथ ग्रहण समारोह के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का काम भी संपन्न हो चुका है. अब नए मंत्रियों के लिए आलीशान बंगले भी बनकर तैयार हो गए हैं. बहुत जल्द इन बंगलों को सरकार मंत्रियों को हैंडओवर करने वाली है.

बंगले में क्या खासियत?
बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग में बना 20 बंगलों का ये बंच अपने मंत्रियों का इंतजार कर रहा है. बिहार में वैसे भी बंगले को लेकर विवाद नई बात नहीं है. लेकिन इस बार विवाद नहीं बल्कि शपथ ले चुके मंत्रियों को नया बंगला ही मिलेगा. माना जा रहा है कि अगले महीने तक काम पूरा कर लिया जाएगा और अब महागठबंधन सरकार में बने नए नए मंत्री इन्ही बंगलो में रहेंगे. लगभग 60 करोड़ की लागत से बन रहे मंत्रियों के आवास को काफी हाईटेक तरीके से तैयार किया गया है. भूकंप रोधी ,सोलर सिस्टम , एडवांस सीवरेज सिस्टम सहित कई खूबियां देखने को मिल जाएंगी. एक कैंपस में सभी मंत्रियों के रहने के लिए बंगले का निर्माण कराया गया है जिसमें मंत्रियों के सुख सुविधा के लिए क्लब, कम्युनिटी हॉल, उनके सुरक्षाकर्मियों के रहने के लिए अलग से बैरक, कैंटीन और अन्य सुविधाएं भी दी गई हैं.

सुरक्षाकर्मियों के लिए अलग इंतजाम
फिलहाल 20 बंगलों का निर्माण कराया गया है. और सभी बंगले विभाग के नाम से अलॉट होंगे. इन बंगलो में कुल 8 कमरे हैं और अलग से सर्वेंट और सुरक्षाकर्मियों के लिए डुप्लेक्स भवन बनाया गया है. जिस विभाग के जो मंत्री हैं वह उस बंगले में रहेंगे . हालांकि देखना यह भी होगा कि मंत्री इन नए बंगलो में रहते या नहीं. क्योंकि सभी को चाहत है कि पूर्व से जो मंत्रियों के लिए बड़े और आलीशान बंगले बने हैं वही बंगला उन्हें दिया जाए.

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...