7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeखेलसंजू सैमसन में दिखा धोनी का अंदाज, दूसरे वनडे में इस शॉट...

संजू सैमसन में दिखा धोनी का अंदाज, दूसरे वनडे में इस शॉट से बने टीम इंडिया के हीरो

Published on

नई दिल्ली

जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में टीम इंडिया ने पांच विकेट से जीत दर्ज कर सीरीज में 2-0 की अजेय की बढ़त बना ली है। दूसरे वनडे में मेजबान टीम ने 162 रनों का लक्ष्य सामने रखा था जिसे टीम ने इंडिया ने 25.4 ओवर में संजू सैमसन की शानदार बल्लेबाजी से हासिल कर लिया। संजू ने इस मैच में शुरुआती विकेट गिरने के बाद बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 39 गेंद में 43 रन बनाकर नाबाद रहे हैं। इस दौरान उन्होंने तीन चौके और चार बेहतरीन छक्के भी लगाए। उनकी पारी का सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के स्टाइल में टीम इंडिया को छक्का जड़ कर जीत दिलाई।

इस तरह संजू ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि लिमिटेड ओवरों में वह टीम इंडिया के लिए एक बेहतरीन मध्यक्रम बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं। संजू के अलावा टीम इंडिया के लिए इस मैच में शुभमन गिल ने 33 और दीपक हुड्डा ने 25 रनों की बेहतरीन पारी खेली। इसके अलावा शिखर धवन ने 33 रनों का योगदान दिया।

इससे पहले मैच में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर मेजबान जिम्बाब्वे को बल्लेबाजी का न्योता दिया था। जिम्बाब्वे की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 38.1 ओवर में सिर्फ 161 रन बनाकर सिमट गई। जिम्बाब्वे की तरफ से सबसे अधिक सीन विलियम्स ने 42 रन बनाए जबकि रयान बर्ल ने 39 रनों की पारी खेली।

वहीं टीम इंडिया के लिए दूसरे वनडे मैच में शार्दुल ठाकुर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। शार्दुल ने 7 ओवर में 38 रन खर्च कर तीन विकेट हासिल किए जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, अक्सर पटेल, कुलदीप यादव और दीपक हुड्डा ने भी एक-एक विकेट लिए।

वहीं लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत कुछ खास नहीं रही थी। टीम के कप्तान केएल राहुल महज पांच गेंद का सामना कर एक रन बनाकर एलबीडबल्यू आउट हो गए। हालांकि इसके बाद के बल्लेबाजों ने पारी बेहतरीन ढंग से संभाला। वहीं भारतीय टीम ने सीरीज के पहले मुकाबले में 10 विकेट से जीत दर्ज की थी। ऐसे में अब दो मैचों में लगातार जीत के बाद भारतीय टीम की कोशिश होगी कि वह आखिरी मुकाबले में मेजबान टीम का क्लीन स्वीप करें।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

बीएचईएल स्पोर्ट्स क्लब में 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ

भोपाल। 8वीं मप्र राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप का शुभारंभ भेल खेल प्राधिकरण बैडमिंटन कोर्ट, बरखेड़ा...

टी-20 वर्ल्ड कप: भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर खिताब जीता

अहमदाबाद। भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से...

T20 WC 2026: फाइनल में मचेगा अभिषेक शर्मा का ‘कोहराम’! फ्लॉप शो के बावजूद संजू सैमसन ने कर दिया बड़ा ऐलान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हाई-वोल्टेज सेमीफाइनल में टीम इंडिया...