1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यअयोध्या में डिप्टी CM केशव की सुरक्षा में चूक, रास्ते में रोका...

अयोध्या में डिप्टी CM केशव की सुरक्षा में चूक, रास्ते में रोका काफिला

Published on

अयोध्या

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। यह चूक उस समय हुई जब उपमुख्यमंत्री शनिवार को अयोध्या दौरे पर थे। नयाघाट स्थित चौधरी चरण सिंह घाट के समीप बने हेलीपैड से उनका काफिला जैसे ही रामजन्मभूमि, हनुमानगढ़ी में दर्शन-पूजन के निकला। वैसे ही कुछ कदम की दूरी पर नयाघाट चौराहे के समीप ठेला, पटरी व रेहड़ी दुकानदारों के एक समूह ने उनके वाहन को रोक लिया।

उपमुख्यमंत्री का वाहन रोके जाने से वहां पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। फौरन पुलिस के जवान केशव प्रसाद मौर्य के वाहन की तरफ दौड़े और वाहन को अपने घेरे में लिया। ठेला-पटरी दुकानदारों ने डिप्टी सीएम से नगर निगम व पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। साथ ही उन्हें एक शिकायती पत्र भी सौंपा। जिस पर उप मुख्यमंत्री ने कार्यवाई का भरोसा दिलाया है।

बीते दिनों नयाघाट चौराहे पर नगर निगम द्वारा ठेला, रेहड़ी और पटरी दुकानदारों की दुकानें हटवाई गई थी। इसके बाद नगर निगम के प्रवर्तन दल ने मौखिक रूप से चयनित स्थल तय किया था। नगर निगम द्वारा तय स्थल पर ही शनिवार को ठेला-पटरी दुकानदारों ने अपनी दुकानें लगा रखी थी लेकिन अचानक दुकानदार कुछ समझ पाते उससे पहले ही पुलिस ने बर्बरता पूर्वक उनकी पिटाई शुरू कर दी। पिटाई से नाराज दुकानदारों ने डिप्टी सीएम के काफिले को रोक लिया। उनसे अपनी आपबीती बताई और पुलिस पर बर्बरता का आरोप लगाया। इस पर उप मुख्यमंत्री ने ठेला, पटरी व रेहड़ी दुकानदारों को कार्यवाई का पूरा भरोसा दिलाया है। साथ ही हरसंभव मदद का आश्वासन दिया है।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...