7 C
London
Wednesday, March 18, 2026
Homeराष्ट्रीयभारत में नई बीमारी का खतरा, ‘टोमैटो फ्लू’ की जद में 5...

भारत में नई बीमारी का खतरा, ‘टोमैटो फ्लू’ की जद में 5 साल तक के बच्चे

Published on

एक तरफ भारत कोरोना वायरस और मंकीपॉक्स से जूझ रहा है। वहीं दूसरी तरफ भारत में एक नई बीमारी अपने पैर पसारने लगी है। यह बीमारी है हैंड, फूट एंड माउथ डिजीज (एचएफएमडी), जिसे टोमैटो फीवर भी कहा जा रहा है। अभी तक भारत में इस बीमारी के 82 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। यह मामले छह मई को केरल के कोल्लम जिले में मिले थे। लैंसेंट जॉर्नल की एक रिपोर्ट के मुताबिक इन सभी बच्चों की उम्र पांच साल से कम है। इसका नाम भले ही टोमैटो फ्लू हो, लेकिन इसका टमाटर से कुछ लेना-देना नहीं है।

केरल में उभार, तमिलनाडु और कर्नाटक में अलर्ट
लैसेंट की रिपोर्ट में कहा गया है कि एक तरफ हम कोविड-19 की चौथी लहर की संभावना को लेकर आशंकित हैं। वहीं दूसरी तरफ टोमैटो फ्लू नाम का नया वायरस नई मुसीबत बनकर सामने आ रहा है। यह वायरस केरल में पांच साल से कम उम्र के बच्चों को अपनी चपेट में ले रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक यह केरल के अंचलीय इलाकों जैसे आर्याण्कावू और नेदुवातुर में फैल रहा है। बताया जा रहा है कि अचानक से इस बीमारी के फैलने के बाद पड़ोसी राज्यों तमिलनाडु और कर्नाटक में इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है।

टोमैटो फ्लू का टमाटर से नहीं है लेना-देना
टोमैटो फ्लू या टोमैटो फीवर एक रेयर किस्म की वायरल बीमारी है। इसमें स्किन पर लाल रंग के चकत्ते पड़ जाते हैं, खुजली होती है और डिहाइड्रेशन की समस्या होती है। हालांकि इस बीमारी का टमाटर से कुछ लेना-देना नहीं है, लेकिन इसे टोमैटो-फ्लू इसलिए कहा जाता है क्योंकि इस बीमारी में पड़ने वाले चकत्ते टमाटर से मिलते-जुलते होते हैं। यह संक्रामक रोक की श्रेणी में आता है और पांच साल से कम उम्र के बच्चों को अपनी चपेट में ले लेता है।

क्या हैं इस बीमारी के लक्षण
-स्किन पर चकत्ते
-तेज बुखार
-शरीर में ऐंठन
-जोड़ों में सूजन
-डिहाइड्रेशन
-थकान

टोमैटो फ्लू के लक्षण दिखने पर क्या करें
टोमैटो फ्लू के लक्षण दिखते ही बच्चे को एक अच्छे डॉक्टर को दिखाएं। इस बात का ध्यान रखना होगा कि बच्चा खुजली न करे और उसकी साफ-सफाई ठीक ढंग से होनी चाहिए। उसे ठीक तरीके से आराम करने दें और समय-समय पर पानी पिलाते रहें।

Latest articles

इंटक में  तौहीद सिद्दीकी को मिली अहम जिम्मेदारी

भोपाल मप्र नगरीय निकाय श्रमिक कर्मचारी संघ (इंटक) के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गोस्वामी द्वारा संगठन...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से की मुलाकात, राजस्थान में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर हुई चर्चा

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान केंद्रीय...

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

महर्षि गौतम भवन में जुटेगा समाज, 19 मार्च को होगा भव्य समारोह

भोपाल राजधानी के महर्षि गौतम भवन में आगामी 19 मार्च 2026 को एक भव्य और...

More like this

भेल के निदेशक कृष्ण कुमार ठाकुर अब एनएमडीसी के बोर्ड में शामिल, भारत सरकार ने जारी किया आदेश,5 साल के लिए निदेशक (कार्मिक) के...

नई दिल्ली।भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  के अनुभवी प्रशासनिक अधिकारी और वर्तमान निदेशक (एचआर) कृष्ण...

पाकिस्तानी एयरफोर्स की काबुल में भीषण बमबारी, अस्पताल पर हमले में 400 की मौत; भारत ने बताया ‘जनसंहार’

नई दिल्ली। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर चल रहा तनाव अब एक भीषण...

के. अशोक बनें बीएचईएल त्रिची के कार्यपालक निदेशक (ओएसडी)

नई दिल्ली। भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड  कॉर्पोरेट कार्यालय द्वारा प्रशासनिक कसावट लाने के लिये बेंगलुरू...