1.7 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यगहलोत के मंत्री ने करवा चौथ पर दिया विवादास्पद बयान, भाजपा हमलावर

गहलोत के मंत्री ने करवा चौथ पर दिया विवादास्पद बयान, भाजपा हमलावर

Published on

जयपुर

राजस्थान के कैबिनेट मंत्री गोविंदराम मेघवाल करवा चौथ को अंधविश्वास बताया है। गोविंदराम मेघवाल ने कहा- हमारे चाइना में 80 प्रतिशत महिलाए काम करती है। हमारे अमेरिका में 50 प्रतिशत महिलाए काम करती है। इसलिए वे देश विज्ञान की दुनिया में जी रहे हैं, लेकिन दुर्भाग्य है कि आज भी करवा चौथ पर महिला चालनी देखती है। अपने पति की उम्र लंबी करने की बात करती है। लेकिन पति कभी भी पत्नी की उम्र के लिए चालनी नहीं देखता है। लोग अंधविश्वास में जी रहे हैं। आपदा प्रबंधन एवं सहायता मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने राजस्थान डिजीफेस्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए करवा चौथ को अंधविश्वास बताया।

मंत्री के बयान पर भाजपा ने साधा निशाना
मंत्री के बयान पर राजस्थान महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मधु शर्मा ने निशाना साधा है। मधु शर्मा ने ट्वीट कर लिखा- राजस्थान सरकार में मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने करवा चौथ व्रत को बताया अंधविश्वास, राजस्थान के मंत्रियों की ना हिंदू धर्म में आस्था है ना ही हिंदू महिलाओं के त्योहारों में श्रद्धा यह कौन होते हैं हिंदू महिलाओं का अपमान करने वाले। उल्लेखनी है कि हाल ही जालौर में दलित बच्चे की शिक्षक से पिटाई के मौत के मामले में भी गोविंदराम मेघवाल ने जाति विशेष को लेकर बयान दिया था। जिसका आॅडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उनके बयान पर मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने निशाना साधा था। यहां तक गहलोत सरकार से समर्थन वापस लेने की धमकी तक दे डाली थी। मंत्री गोविंद राम मेघवाल ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया है।

राजस्थान डिजिफेस्ट-2022 का आज हुआ समापन
उल्लेखनीय है कि राजस्थान डिजिफेस्ट-2022 के दूसरे दिन बिड़ला ऑडिटोरियम में विभिन्न सत्रा में युवा आंत्रेपेन्योर्स ने अपने अनुभव साझा किए। इन युवा आंत्रेप्रेन्योर्स ने एक स्वर में कहा कि डिजिफेस्ट-2022 जैसे आयोजन युवाओं को अपना स्टार्ट अप शुरू करने के लिए प्रेरित करने में काफी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते हैं। पिछले कुछ सालों में राजस्थान सरकार द्वारा स्टार्ट अप को प्रोत्साहित करने के लिए सकारात्मक माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है, उससे प्रदेश में आंत्रेप्रोन्योरशिप के प्रति ईको-सिस्टम डवलप हुआ है। उन्होंने बताया कि देशभर में पिछले तीन-चार साल में करीब 125 स्टार्ट अप यूनिकॉर्न की श्रेणी में आ गए हैं। स्टार्ट अप के माध्यम से विकास को भी गति मिली है। मोटिवेशनल स्पीकर एवं इस्कॉन से जुड़े श्री गौरांगदास ने युवाओं को अपनी ताकत पहचानने और चिंता व तनाव मुक्त रहने के लिए प्रेरित किया।

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...