7.2 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यमुंबई पर 26/11 जैसे हमले की धमकी, पकड़ा गया एक शख्स, मेसेज...

मुंबई पर 26/11 जैसे हमले की धमकी, पकड़ा गया एक शख्स, मेसेज के 6 नामों में था शामिल

Published on

मुंबई

पाकिस्तान के कोड वाले मोबाइल नंबर से शुक्रवार रात एक वॉट्सऐप मेसेज भेजकर मुंबई में 26/11 जैसा हमला करने की धमकी दी गई है। इसके बाद मुंबई पुलिस ने मुंबई में हाई अलर्ट कर दिया है। पुलिस को मिले इस मेसेज में कहा गया है कि छह लोग भारत में हैं, जो इस काम को अंजाम देंगे। इस धमकी के बाद मुंबई पुलिस हाई अलर्ट हो गई। सुरक्षा एजेंसियों को भी अलर्ट किया गया। पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि जिन 6 लोगों के नाम मेसेज में थे, उनमें से एक शख्स को उठाया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

मुंबई पुलिस को लगता है कि यह प्रॉक्सी नंबर है। पुलिस ने इस ऐंगल से जांच शुरू की है कि इस नंबर को किस इंटरनेट से यूज किया गया है। चूंकि धमकी देने वाले वाले ने वॉट्सऐप मेसेज में भारत में अपने छह साथी होने का दावा करते हुए उनके नंबर भी पुलिस को भेजे, इसलिए भी पुलिस को यह प्रॉक्सी नंबर ही लग रहा है, क्योंकि कोई सरगना या आतंकवादी संगठन अपने साथियों के नंबर शेयर करके तो उन्हें फंसाना नहीं चाहेगा। मुंबई क्राइम ब्रांच ने शनिवार को वसई से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ चल रही है। वरली पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज की गई है और केस सीआईयू को ट्रांसफर किया जा रहा है।

क्या था धमकी भा मेसेज
मुंबई पुलिस कमिश्नर विवेक फणसलकर ने बताया कि मुंबई ट्रैफिक पुलिस के वॉट्सऐप हेल्पलाइन नंबर पर शुक्रवार रात करीब पौने बारह बजे धमकी भरे मैसेज आए। इनमें लिखा हुआ था कि मुंबई में 26/11 जैसा हमला करके शहर को उड़ा दिया जाएगा। इनमें 26/11 हमले में शामिल आतंकवादी अजमल कसाब और अल कायदा से जुड़े रहे अल जवाहिरी का भी जिक्र था।

उदयपुर जैसा और मुंबई का जिक्र
सीपी ने कहा कि जिस नंबर से मैसेज भेजे गए, उसका कोड पाकिस्तान का है। वॉट्सऐप मैसेज में यह भी लिखा हुआ था कि ‘हम लोगों का कोई ठिकाना नहीं होता। मेरा लोकेशन यहां का (पाकिस्तान) दिखेगा यानी लोकेशन आउट ऑफ कंट्री ट्रेस होगी, लेकिन काम (धमाका) मुंबई में होगा। उदयपुर जैसा भी कांड हो सकता है। सिर तन से जुदा जुदा सिर।’

क्या है माली का कनेक्शन?
सूत्रों ने बताया कि जिस शख्स को हिरासत में लिया गया है, वह विरार का रहने वाला है। फिलहाल उससे क्राइम ब्रांच की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं इस बीच खबरें आई थीं कि जिस नंबर से मेसेज भेजा गया वह पाकिस्तान के एक माली का है। वहीं कहा जा रहा है कि माली ने दावा किया है कि उसका नंबर हैक कर लिया गया था।

पहले एके 47 और अब धमकी से मची सनसनी
मुंबई में 26 नवंबर 2008 को कसाब समेत पाकिस्तान के 10 सशस्त्र आतंकवादियों ने हमला कर दिया था। यह देश में हुए सबसे भयावह आतंकवादी हमलों में से एक है। इस हमले में कम से कम 166 लोगों की मौत हो गई थी जबकि कई लोग घायल हो गए थे। धमकी भरे ये संदेश ऐसे समय में मिले हैं, जब महाराष्ट्र में रायगढ़ तट के पास गुरुवार को 16 मीटर लंबी एक संदिग्ध नौका पाई गई, जिस पर तीन एके-47 राइफल और कारतूस रखे हुए थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...