15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
HomeराजनीतिPM पर बरसने लगे सिसोदिया तो सीबीआई बोली- अभी लुकआउट सर्कुलर जारी...

PM पर बरसने लगे सिसोदिया तो सीबीआई बोली- अभी लुकआउट सर्कुलर जारी नहीं किया

Published on

नई दिल्ली

सीबीआई ने कथित आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया समेत किसी भी आरोपी के खिलाफ अभी तक कोई लुकआउट सर्कुलर जारी नहीं किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि दस्तावेजों की छंटनी की प्रक्रिया चल रही है और संदिग्धों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजे जा रहे हैं। यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब सिसोदिया ने दावा किया है कि आबकारी नीति मामले की जांच कर रही सीबीआई ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया है।

सिसोदिया ने इस कदम को ‘नौटंकी’ करार देते हुए दावा किया है कि शुक्रवार को उनके आवास पर छापे के दौरान जांच एजेंसी को ‘कुछ नहीं मिला।’ अधिकारियों के मुताबिक, मामले में ‘अभी तक’ किसी भी आरोपी के खिलाफ कोई लुकआउट सुर्कलर (एलओसी) जारी नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि सीबीआई को भी अभी तक सरकारी अधिकारियों के खिलाफ एलओसी जारी करने की आवश्यकता महसूस नहीं हुई, क्योंकि वे सरकार को बताए बिना देश छोड़कर नहीं जा सकते।

सिसोदिया दिल्ली की आबकारी नीति 2021-22 के क्रियान्वयन में कथित अनियमितताओं के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी में 15 अन्य लोगों और संस्थाओं के साथ नामजद हैं। सीबीआई ने शुक्रवार को सिसोदिया के आवास और कुछ नौकरशाहों तथा कारोबारियों के परिसर समेत 31 स्थानों पर छापे मारे थे।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...