9 C
London
Saturday, March 14, 2026
Homeराज्यनोएडा की 'गालीबाज' महिला को जेल, खाली करनी पड़ सकती है सोसायटी...

नोएडा की ‘गालीबाज’ महिला को जेल, खाली करनी पड़ सकती है सोसायटी भी

Published on

नोएडा

नोएडा की सोसायटी में गार्ड से गालीगलौच और अभद्र व्‍यवहार करने वाली महिला को कोर्ट ने 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने उसे गार्ड की शिकायत पर अरेस्‍ट किया था। इतना ही नहीं उस महिला को वह सोसायटी भी छोड़नी पडे़गी। नोएडा के सेक्‍टर 126 के जेपी विश टाउन में रहने वाली भाव्या रॉय की गेट पर तैनात गार्ड के साथ रविवार को झड़प हुई थी। अब सोसायटी के दूसरे निवासियों ने तय किया है कि वे भाव्‍या को उस सोसायटी में नहीं रहने देंगे। पुलिस ने सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। बाद में आरोपी महिला को पुलिस ने अरेस्‍ट भी कर लिया।

हाउसिंग सोसायटी के पदाधिकारियों ने बताया है कि महिला एक किराएदार है, उसे उस किराए के मकान से बेदखल करने के लिए कदम उठा लिए गए हैं। सोसायटी के एक और गार्ड और इस पूरे मामले की वीडियो बनाने वाले करन चौधरी ने बताया, ‘जब वह महिला कार बाहर निकाल रही थी तो सिक्‍युरिटी गार्ड को गेट खोलने में थोड़ा समय लग गया। महिला ने इस बात पर बवाल करना शुरू कर दिया और गालियां देने लगी। जब मुझे इस बात का पता चला तो मैं फौरन गेट की तरफ भागा और पूरे मामले का वीडियो बना लिया। इसके बाद इसे अपने सुपरवाइजर को दिखाया। पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई।’

मई में रहने आई थी महिला
सोसायटी के सेक्रेटरी अंकित कुच्‍छल ने बताया कि इसी साल शुरू में महिला इस हाउसिंग सोसायटी में रहने आई थी। अंकित ने कहा, ‘भाव्‍या रॉय इसी साल मई में सोसायटी में रहने आई थीं। वह वकील हैं। हमने उनके मकान मालिक से संपर्क किया है। इसके बाद सोसायटी जरूरी कदम उठाएगी।’

मकान मालिक सहयोग कर रहे हैं
वहीं सोसायटी की ट्रेजरार अंशु गुप्‍ता ने कहा, ‘मकान मालिक सोसायटी के साथ सहयोग कर रहे हैं। मकान खाली कराए जाने की प्रक्रिया चल रही है। ऐसा लग रहा था कि वह (भाव्‍या रॉय) शराब के नशे में थी। घटना के बाद फौरन मकान मालिक को बता दिया था, पुलिस में भी एफआईआर दर्ज करा दी थी।’

इन धाराओं में केस दर्ज
इस पूरे मामले में पुलिस ने बताया, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देखने में आया था। इसमें एक महिला थाना सेक्टर-126 क्षेत्रांतर्गत जेपी विशटाउन सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड के साथ अभ्रद्र व्यवहार कर रही थी। उस वीडियो का संज्ञान लेकर थाना सेक्टर-126 पुलिस द्वारा महिला (भाव्या रॉय) के विरुद्ध मु0अ0सं0 134/2022 धारा 153-A, 323,504,505(2),506 भादवि पंजीकृत कर उक्त आरोपी महिला को हिरासत में लेकर अग्रिम विवेचनात्मक कार्रवाई की जा रही है।

गार्ड बोला नौकरी छोड़ देंगे
महिला ने डेढ़ मिनट के दौरान 9 बार गालियां दी। महिला ने गार्ड का कॉलर भी पकड़ा। घटना के बाद आक्रोशित गार्ड ने नौकरी छोड़ने की बात कही। गार्ड का बयान सामने आया है। उसने कहा है कि बेइज्जती सहते-सहते बहुत हो गया। हमारा भी परिवार है। अब मुझे नौकरी नहीं करनी है। हम गार्ड सोसायटी में पूरी जिम्मेदारी से काम करते हैं। यहां के हर रेसिडेंट को पूरी इज्जत देते हैं। महिलाओं को पूरा सम्मान देते हैं। लेकिन, पढ़ी-लिखी महिला इस प्रकार गाली देती है क्या? यह तमीज उनमें नहीं है

Latest articles

महिला समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार, सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला शक्ति न केवल परिवार, बल्कि समाज...

बीएचईएल में गूंजा मजदूर-किसान एकता का नारा, नुक्कड़ नाटक से नए श्रम कानूनों का विरोध

भोपाल बीएचईएल  गेट क्रमांक 5 पर आज मजदूर-किसान एकता का नया जोश देखने को मिला।...

लाड़ली बहनों के खातों में पहुंचे 1836 करोड़, सीएम डॉ. मोहन यादव ने दी 122 करोड़ की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश की सवा करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ी सौगात...

ईरान-इजराइल युद्ध की आंच: देशभर में एलपीजी के लिए हाहाकार, 2 हजार का सिलेंडर 4 हजार में

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच छिड़ी जंग की चिंगारी अब भारत के आम जनजीवन...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...