7.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयआतंकवाद का ठप्पा लगाना चाहता है भारत... मुंबई हमले जैसी साजिश के...

आतंकवाद का ठप्पा लगाना चाहता है भारत… मुंबई हमले जैसी साजिश के दावों पर बिफरा पाकिस्तान

Published on

इस्लामाबाद

भारत में मुंबई हमले जैसी साजिश रचने के दावों पर पाकिस्तान ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने कहा है कि मीडिया में भारत के खिलाफ कथित आतंकी साजिश के दावे पूरी तरह से बेबुनियाद और झूठे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ घटनाओं को भारत के खिलाफ कथित आतंकी साजिश के रूप में पेश किया गया था। विदेश कार्यालय ने आरोप लगाया कि भारत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान पर आतंकवाद का ठप्पा लगाने की कोशिश कर रहा है। बयान में यह भी कहा गया कि पाकिस्तान के खिलाफ आतंकवाद का विमर्श गढ़ने के लिए, मीडिया में यह खबर प्रसारित की गई कि भारत ने किसी पाकिस्तानी व्हाट्सऐप नंबर से एक संदेश पकड़ा है और महाराष्ट्र में एक खाली नौका जब्त की गई है, जिसपर कुछ हथियार भी थे।

भारतीय मीडिया पर भी बिफरा पाकिस्तान
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय ने बयान में कहा कि भारतीय मीडिया के एक वर्ग ने इन दावों को कुछ इस तरह से पेश किया कि तथाकथित मुंबई हमले (26 नवंबर 2008 को हुए) जैसा हमला होने वाला हो और उसके लिए इन दावों को उससे जोड़ने का प्रयास किया गया। विदेश कार्यालय ने कहा कि इसके अलावा भारतीय मीडिया ने यह खबर भी प्रसारित की कि भारतीय खुफिया एजेंसियों और सीमा पर तैनात सैनिकों को राजौरी पर सीमा पार से घुसपैठ की आशंका के चलते हाई अलर्ट पर रखा गया है।

भारत पर पाकिस्तान की छवि खराब करने का आरोप लगाया
पाकिस्तान ने बयान में कहा कि यह और कुछ नहीं बल्कि आतंकवाद के बहाने पाकिस्तान की छवि खराब करने की एक और भारतीय साजिश थी। हम इन आरोपों और भारतीय दावों को सिरे से खारिज करते हैं। विदेश कार्यालय ने कहा कि भारत की ओर से आतंकवाद संबंधी उन गलत दावों को पाकिस्तान खारिज करता है, जिसमें परिप्रेक्ष्य से अलग कुछ घटनाओं को भारत के प्रति कथित आतंकी साजिश के रूप में पेश किया गया।

पाकिस्तान के नंबर वाले फोन से मैसेज पर भी बोला विदेश कार्यालय
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय के इस बयान से एक दिन पहले भारतीय अधिकारियों ने शनिवार को कहा था कि मुंबई पुलिस को पाकिस्तान के नंबर वाले मोबाइल फोन से ऐसे संदेश प्राप्त हुए हैं कि शहर में “26/11” जैसा हमला होने की आशंका है और इस संबंध में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, एक संदेश में कहा गया था कि छह लोग इस हमले को अंजाम देंगे जबकि दूसरे संदेश में कहा गया था कि मुंबई में 26/11 जैसा हमला होगा। धमकी भरा यह संदेश मिलने से एक दिन पहले मुंबई के पास रायगढ़ तट पर एक नौका मिली थी जिस पर से एके-47 राइफल और कारतूस बरामद किये गये थे। हालांकि, अधिकारियों ने कहा था कि इसमें आतंकवाद का कोई पहलू नहीं है।

Latest articles

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

केंद्रीय मंत्री गडकरी से मिले सीएम भगवंत मान: पंजाब को मिला 400 करोड़ का फंड, कई सड़क परियोजनाओं को हरी झंडी

नई दिल्ली/चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने दिल्ली दौरे के दौरान केंद्रीय...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...