9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयइमरान खान ने दी गृहयुद्ध की धमकी, पाकिस्तान सरकार ने दर्ज किया...

इमरान खान ने दी गृहयुद्ध की धमकी, पाकिस्तान सरकार ने दर्ज किया आतंकवाद का केस

Published on

इस्लामाबाद

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक दिन पहले इस्लामाबाद की रैली में इमरान खान ने अपनी पार्टी के एक नेता की गिरफ्तारी को लेकर महिला जज और पुलिस अधिकारियों को खुलेआम धमकी दी थी। इस मामले में इमरान खान के खिलाफ इस्लामाबाद के मारगल्ला पुलिस स्टेशन में आतंकवाद रोधी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जिसके बाद बौखलाए इमरान खान ने रविवार को भी शहबाज शरीफ सरकार और पाकिस्तानी सेना के खिलाफ जमकर हल्ला बोला। उन्होंने गृहयुद्ध की धमकी देते हुए कहा कि अगल अवाम सड़कों पर आ गई तो पाकिस्तान का हाल भी श्रीलंका के जैसे ही होगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी चुनाव आयोग हर फैसला उनकी पार्टी के खिलाफ दे रहा है। इसके लिए उन पर ऊपर से दबाव बनाया जा रहा है।

इमरान बोले- मेरे खिलाफ साजिश रची गई
रावलपिंडी के लियाकत बाग में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा कि विदेशी फंडिंग के मामले में उनके खिलाफ साजिश की गई है। उन्होंने अवाम से पूछा कि मैंने क्या किया है? मेरा एकमात्र अपराध यह है कि मैं इस आयातित सरकार को स्वीकार नहीं कर रहा हूं। इमरान ने दावा किया कि जो लोग उनका समर्थन करने के लिए उनके आवास पर आते हैं, उन्हें एजेंसियों से फोन आते हैं कि वे वहां क्यों थे। रैली में उन्होंने कहा, ”मैं पूछना चाहता हूं कि आप तटस्थ हैं या नहीं। यदि नहीं तो आप इस देश को इतना नुकसान क्यों पहुंचा रहे हैं? आप इन लोगों (मौजूदा सरकार) के साथ क्यों खड़े होना चाहते हैं? क्या आपको लगता है कि देश इन लोगों पर विश्वास करेगा जो पिछले 30 सालों से इस देश को लूट रहे हैं।”

बोले- पुलिस पर मेरे खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव
इमरान खान ने कहा कि जब पुलिस ने पीटीआई की 25 मई की रैली में हिंसा का सहारा लिया, तब उनको अंदर से बताया गया कि पुलिस को ऊपर से आदेश दिए गए थे। इमरान ने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त पीटीआई के खिलाफ अपने सभी फैसले दे रहे हैं क्योंकि वे उन्हें अयोग्य घोषित करना चाहते हैं लेकिन जब वे जानकारी मांगते हैं तो उन्हें जवाब मिलता है कि वे “बूट” (पाकिस्तानी सेना) के दबाव में हैं। उन्होंने न्यूट्रल को संबोधित करते हुए कहा कि अब शाहबाज गिल के मामले में, पुलिस का कहना है कि वे दबाव में हैं … पाकिस्तान में जो कुछ भी हो रहा है, उसके लिए आप पर आरोप लगाया जाएगा।

इमरान का दावा- जेल में डालने पर भी नहीं हिलूंगा
अपने भाषण के दौरान इमरान खान ने एक वीडियो भी चलाया, जिसमें पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के नेता सेना और न्यायपालिका के खिलाफ बयान जारी करते दिखाई दिए। इमरान ने पूछा कि शाहबाज गिल के साथ अलग तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “मैं आज यह सब इसलिए कह रहा हूं क्योंकि मैं उनकी योजना जानता हूं। मुझे पता है कि मिस्टर वाई क्या योजना बना रहे हैं लेकिन मैं आज आपको बता दूं कि इमरान खान जेल में डाल देने पर भी नहीं हिलेगा … मैं कभी विदेश नहीं जाऊंगा … मैं यहीं रहूंगा और इस देश में मर जाउंगा।”

पाकिस्तान को श्रीलंका जैसे हालात की दी धमकी
इमरान खान ने कहा कि अगर पीटीआई पर दबाव बनाया गया तो देश को श्रीलंका जैसी स्थिति का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा, “अगर हम एक तरफ हट जाते हैं तो इन लोगों को देश में मौजूदा स्थिति को और खराब करने से कौन रोकेगा? एक ही रास्ता है और वह है स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव।” उन्होंने कहा कि पीटीआई को व्यवस्थित रूप से दबाने की योजना बनाई गई है, वे शाहबाज गिल को सबके लिए एक उदाहरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, “उनका अपहरण किया गया, उन्हें नंगा किया गया और पीटा गया… हमें हमारे वकीलों ने बताया कि उन्होंने उनके साथ क्या किया।”

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...