9.5 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदेश को आदर्श समाज बनाने के लिए काम कर रहा RSS, बोले...

देश को आदर्श समाज बनाने के लिए काम कर रहा RSS, बोले मोहन भागवत

Published on

नई दिल्ली

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को कहा कि संघ समाज को जागृत और एकीकृत करने की कोशिश कर रहा है जिससे कि दुनिया के सामने हमारा देश एक आदर्श समाज बनकर स्थापित हो। आरएसएस की दिल्ली शाखा की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम में संघ प्रमुख ने कहा कि लोगों को समाज की सेवा करने के लिए सामने आना चाहिए। अकेले नहीं बल्कि एक समुदाय के रूप में उन्हें कदम बढ़ाना चाहिए।

भागवत ने कहा, ‘संघ समाज को जागृत करने और संगठित करने के लिए काम कर रहा है।’ उन्होंने कहा, कई क्षेत्रों के लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए लड़ाई लड़ी और अपना योगदान दिया। लेकिन एक समाज के रूप में फलीभूत होने में समय लगा। भारत के लोगों का मुल स्वभाव और डीएनए ऐसा है कि वे एक समाज के रूप में सोचते हैं ना कि अकेले की तरह। हमें उन्हें और प्रोत्साहित करने की जरूरत है।

हाल ही में मोहन भागवत ने महिलाओं की भी जमकर तारीफ की थी और कहा था कि अगर शारीरिक अंतर को छोड़ दें तो क्षमता और सम्मान के मामले में पुरुष और महिलाओं में कोई अंतर नहीं है। एक पुस्तक विमोचन के कार्यक्र में उन्होंने कहा था कि महिलाओं को जगत जननी कहा जाता है। लेकिन एक घर में वे गुलामों की तरह काम करती हैं। महिला का सशक्तीकरण घर से ही शुरू होना चाहिए तभी उन्हें समाज में सम्मानजनक दर्जा मिल सकेगा।

उन्होंने कहा था, जरूरत नहीं है कि महिलाओं को उनका स्थान दिलाने के लिए पुरुष काम करें क्योंकि महिलाएं पुरुषों से ज्यादा क्षमतावान हैं। उन्हें किसी के दिशा निर्देश की जरूरत नहीं है। इसलिए उन्हें अपना रास्ता तय करने दीजिए।

Latest articles

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...

More like this

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...