11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराज्यजयपुर: अय्याशी का इवेंट, एंट्री फीस 2 लाख, इंस्पेक्टर-प्रोफेसर और तहसीलदार भी...

जयपुर: अय्याशी का इवेंट, एंट्री फीस 2 लाख, इंस्पेक्टर-प्रोफेसर और तहसीलदार भी थे शामिल

Published on

जयपुर,

राजस्थान पुलिस की अपराध शाखाने एक बड़े ऑपरेशन में जयपुर में हाई प्रोफाइल लोगों से जुड़े डांस बार और कसीनो गतिविधियों में शामिल एक इंटर स्टेट ग्रुप का भंडाफोड़ किया गया है. जयपुर में एक फार्म हाउस पर रेड डालते हुए 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया. इन लोगों में पुलिस इंस्पेक्टर, प्रोफेसर और तहसीलदार स्तर के लोग भी शामिल हैं. गिरफ्तार किए गए सभी लोग राजस्थान के बाहर के हैं.

जयपुर के जयसिंहपुरा खोर स्थित एक फार्म हाउस पर राजस्थान पुलिस क्राइम ब्रांच टीम ने रेड डाली. यहां पर एक इवेंट का आयोजन किया गया था. इवेंट की एंट्री फीस 2 लाख रुपये प्रति व्यक्ति थी. पुलिस ने कहा जयसिंहपुरा खोर के इस फार्म हाउस में मानव तस्करी, देह व्यापार, कैसिनो (जुआ) और शराब का सेवन चल रहा था. छापेमारी में 13 महिलाओं सहित 84 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इवेंट के आयोजकों को पकड़ने ने भी पुलिस को कामयाबी मिली है.

इवेंट का आयोजन करने वाले दिल्ली निवासी पिता-पुत्र नरेश मल्होत्रा और मानवेश मल्होत्रा भी पुलिस हिरासत में हैं. इनका एक और साथी मनीष शर्मा जो कि मेरठ का रहना वाला है, उसे भी गिरफ्तार किया गया है.यह लोग अय्याशी वाले ऐसे ही बड़े-बड़े इवेंट पूरे भारत में अलग-अलग जगहों पर कराते थे. जिसमें लाखों रुपये की एंट्री फीस ली जाती थी. फार्म हाउस से गिरफ्तार लोगों में कर्नाटक पुलिस इंस्पेक्टर, बेंगलुरु का एक तहसीलदार और एक प्रोफेसर भी शामिल है.

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय पाल लांबा ने ऑपिरेशन पर कहा है कि गिरफ्तार किए गए सभी राजस्थान से बाहर के हैं. फार्म हाउस पर वेश्यावृत्ति और अन्य गतिविधियां की जा रही थीं. आयोजकों के खिलाफ मानव तस्करी का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने फार्म हाइस से 5 कसीनो मशीन, 14 लग्जरी वाहन, 23 लाख रुपये से अधिक की राशि भी जब्त की है.

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मां कामाख्या के दरबार में टेका मत्था; हवन-पूजन कर प्रदेश की खुशहाली की मांगी दुआ

गुवाहाटी/जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने असम स्थित सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कामाख्या मंदिर...