11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeराष्ट्रीयदिल्ली में किसानों के प्रदर्शन से पहले गाजीपुर बॉर्डर जाम, ऑफिस जाने...

दिल्ली में किसानों के प्रदर्शन से पहले गाजीपुर बॉर्डर जाम, ऑफिस जाने वालों की बढ़ी परेशानी

Published on

नोएडा

दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर जाम लग गया है। दिल्ली के जंतर-मंतर पर किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए बॉर्डर पर चेकिंग काफी बढ़ा दी गई है। दिल्ली में किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न होने देने को लेकर इस प्रकार के इंतजाम किए गए हैं। किसानों के प्रदर्शन को लेकर रविवार से ही दिल्ली बॉर्डर पर इंतजामों को तगड़ा किया जा रहा है। सोमवार की सुबह ऑफिस के लिए निकले लोगों को गाजीपुर बॉर्डर जाम होने से भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एनसीआर के इलाके से दिल्ली जाने के लिए निकले लोगों के वाहनों की लंबी कतार गाजीपुर बॉर्डर के पास देखने को मिल रही है। पुलिस की पूरी चेकिंग के बाद ही लोगों को दिल्ली में प्रवेश दिया जा रहा है।

किसानों के जंतर मंतर पर प्रदर्शन को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है। किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न होने देने को लेकर तैयारियां चल रही हैं। टिकरी बॉर्डर पर पहले ही पुलिस ने सीमेंटेड बैरिकेडिंग लगा दी है। लोहे के बैरिकेड्स लगाकर वाहनों की जांच की जा रही है। कुछ इसी प्रकार की स्थिति गाजीपुर बॉर्डर पर दिखी। वाहनों की पूरी जांच के बाद ही उन्हें दिल्ली में प्रवेश की इजाजत मिल रही है। इससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। वाहनों की रफ्तार थमने के कारण दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहनों की लंबी लाइन देखी जा सकती है।

गाजीपुर बॉर्डर पर हिरासत में लिए थे टिकैत
किसान नेता राकेश टिकैत को गाजीपुर बॉर्डर पर रविवार को हिरासत में लिया गया था। वे किसानों के प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जंतर मंतर पर जा रहे थे। हालांकि, बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। वहीं, किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए नोएडा और गाजियाबाद से जुड़ने वाले दिल्ली के तमाम एंट्री प्वाइंट पर चौकसी बढ़ाई गई है। संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से सरकार की वादाखिलाफी और अन्य मांगों को लेकर जंतर मंतर पर प्रदर्शन की चेतावनी दी गई थी। इसके बाद सुरक्षा इंतजामों को चौकस किया गया है। हरियाणा बॉर्डर की तरफ भी पुलिस चौकसी बढ़ाई गई है। सड़कों को संकरा कर दिया गया है।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक का निधन: पोस्टमॉर्टम के बाद शव घर लाया गया, विसरा सैंपल सुरक्षित

लखनऊ। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव का बुधवार को निधन...

असम के दूसरी बार मुख्यमंत्री बने हिमंता, 2 बीजेपी और 2 सहयोगी दलों से मंत्री बने, मोदी-शाह मौजूद रहे

गुवाहाटी। हिमंता बिस्वा सरमा लगातार दूसरी बार असम के मुख्यमंत्री बने हैं। असम के...