11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयकुरान की आयतें पढ़ीं, फिर निकाला चाकू... स्कूटर से जा रहे मालदीव...

कुरान की आयतें पढ़ीं, फिर निकाला चाकू… स्कूटर से जा रहे मालदीव के मंत्री का बीच सड़क पर गला रेतने लगा कट्टरपंथी

Published on

माले

मालदीव के मंत्री अली सोलिह पर राजधानी माले में एक कट्टरपंथी ने चाकू से हमला किया है। घटना के समय मंत्री जी अपने स्कूटर पर सवाल होकर जा रहे थे। हमलावर बीच सड़क पर उनके स्कूटर के सामने आ गया। इस कारण मंत्री को अपनी गाड़ी रोकनी पड़ी। इसके बाद हमलावर ने कुरान की कुछ आयतें पढ़कर अली सोलिह पर चाकू से हमला कर दिया। हमला इतना अप्रत्याशित था कि सोलिह को बचाव का मौका भी नहीं मिला। इस हमले में मंत्री को हाथ और चेहरे पर कई चोटें आई हैं। उन्होंने स्कूटर को छोड़ सड़क पर पैदल भागकर अपनी जान बचाई। इस घटना का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। इस हिंसक घटना के तुरंत बाद हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया।

राजधानी माले में बीच सड़क हुआ मंत्री पर हमला
अली सोलिह मालदीव सरकार में पर्यावरण, जलवायु परिवर्तन और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री हैं। वह जुम्हूरी पार्टी (जेपी) के प्रवक्ता भी हैं, जो राष्ट्रपति इब्राहिम सोलिह की सत्तारूढ़ मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) की गठबंधन सहयोगी है। द टाइम्स ऑफ अड्डू के अनुसार, सोलिह पर उस समय हमला किया गया जब वह हुलहुमले में एक सड़क पर अपनी स्कूटर की सवारी कर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि सोलिह की गर्दन पर पीछे से हमला करने से पहले हमलावर ने कुरान की कुछ आयतें पढ़ीं। हमला मंत्री की गर्दन को निशाना बनाकर किया गया था, लेकिन वह फिसलकर हाथ पर लग गया। इससे उनके हाथ का बाएं हाथ पर गंभीर चोट आई है।

हमलावर गिरफ्तार, हमले के कारण का पता नहीं
घटनास्थल पर खड़े एक शख्स ने हमलावर को रोकने की भी कोशिश की। इस बीच मौका देखकर अली सोलिह अपना स्कूटर छोड़कर सड़क पर भाग निकले। हमलावर भी घटनास्थल पर ही खड़ा रहा और स्थानीय भाषा में लोगों से बात करने लगा। मंत्री पर हमले की जानकारी मिलते ही माले पुलिस तुरंत एक्टिव हो गई और घटनास्थल से हमलावर को गिरफ्तार कर लिया। अभी तक हमला करने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

हमलावर की 15 दिनों की पुलिस रिमांड
मालदीव की मीडिया के अनुसार, हमलावर को 15 दिन की पुलिस रिमांड पर सौंपा गया है। हमलावर वही है जिसने हाल ही में माले शहर में किंग सलमान मस्जिद में जुमे की नमाज के बाद की तकरीर को बाधित किया था। मंगलवार को हुलहुमले मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया गया, जहां उसे 15 दिन की पुलिस रिमांड में सौंपा गया। इस हमले की मालदीव की सभी पार्टियों ने कड़ी निंदा की है।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...