11.6 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeभोपालअयोध्या बायपास 10 लेन प्रोजेक्ट को लेकर मंत्री कृष्णा गौर की मीटिंग,...

अयोध्या बायपास 10 लेन प्रोजेक्ट को लेकर मंत्री कृष्णा गौर की मीटिंग, अब सर्विस रोड के नीचे बिछेगी सीवेज लाइन, 5 लाख को फायदा

Published on

भोपाल। भोपाल के अयोध्या बायपास के 16 किलोमीटर लंबे 10 लेन प्रोजेक्ट में सीवेज लाइन को लेकर नगर निगम और नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) के बीच चल रहा गतिरोध अब खत्म हो गया है। मंत्री कृष्णा गौर ने दोनों विभागों के अधिकारियों को बुलाया और बातचीत की।

इसके बाद भी दोनों विभाग गलती मानने को तैयार नहीं थे। मंत्री के सामने ही एनएचएआई और निगम अधिकारियों में जमकर बहस हुई। करीब आधे घंटे चली ​बैठक में मंत्री कृष्णा गौर ने अधिकारियों के बीच समन्वय की कमी पर नाराजगी जाहिर करते हुए पूछा, क्या यह भारत-पाकिस्तान का बॉर्डर है? सड़क जनता के लिए है, और अगर विभाग आपस में लड़ेंगे तो परेशानी जनता को ही होगी। दोनों एजेंसी साथ में काम करें और समस्या का समाधान निकले।

बहस के बाद दायरा बढ़ाया, अब 3 तरीके से डलेगी लाइन

​शुरुआत में एनएचएआई ने नियमों का हवाला देते हुए सड़क के दोनों तरफ 33-33 मीटर के दायरे के बाहर सीवेज लाइन बिछाने की शर्त रखी थी। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद एनएचएआई ने निगम को सीवेज लाइन के लिए दोनों तरफ 4-4 मीटर जगह दी है। इसके तीन विकल्प निकाले गए हैं।

 

‘सख्ती’ वाले पत्र पर निगम की आपत्ति

इससे पहले निगम ने एनएचएआई के जारी उस पत्र पर आपत्ति जताई थी जिसमें ‘सख्ती से निर्देशों के पालन’ की भाषा का उपयोग किया गया था। निगम का तर्क था कि लोकहित के कार्यों में ऐसी भाषा का स्थान नहीं होनी चाहिए। मंत्री के निर्देश के बाद अब दोनों टीमें समन्वय के साथ काम करेंगी।

…तो दोबारा खोदना पड़ती नई सड़कें

इस सीवेज लाइन के न बनने से 5 लाख से ज्यादा की आबादी प्रभावित हो रही थी। भानपुर में बन रहा शहर का सबसे बड़ा 60 एमएलडी का एसटीपी भी इसी नेटवर्क पर निर्भर है। यदि समाधान न निकलता, तो भविष्य में नई बनी सड़कों को फिर से खोदना पड़ता, जिससे जनता के करोड़ों रुपए बर्बाद होते।

Latest articles

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना : शासन बना बेटियों का संबल, सामूहिक विवाह बना सामाजिक बदलाव का उत्सव

रायपुर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों सामूहिक विवाह समारोह केवल दो लोगों के वैवाहिक बंधन...

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए सीएम भजनलाल शर्मा; दी बधाई

गुवाहाटी। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुवाहाटी प्रवास के दौरान असम के मुख्यमंत्री...

More like this

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

पंच महायोगों के दुर्लभ संयोग में दादाजी धाम में मनाई गई अपरा एकादशी; सत्तू का लगा भोग

भोपाल। जागृत एवं दर्शनीय तीर्थ स्थल दादाजी धाम मंदिर में ज्येष्ठ मास के कृष्ण...

सीबीएससी 12वीं का परिणाम घोषित: भोपाल के 9 हजार से अधिक छात्र हुए सफल

भोपाल। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएससी) ने बुधवार दोपहर करीब 1:50 बजे कक्षा 12वीं...