11.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यछेड़खानी से तंग आकर चार बहनों ने किया फैसला, और आरोपी को...

छेड़खानी से तंग आकर चार बहनों ने किया फैसला, और आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

Published on

फिरोजाबाद

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में छेड़छाड़ करने वाले एक आरोपी को चार सगी बहनों ने पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। इस सनसनीखेज वारदात से लोगों में दहशत फैल गई है। यही वजह रही कि किसी ने पुलिस को सूचना तक नहीं दी और लाश रात भर पड़ी रही। अगले दिन सुबह पुलिस को सूचना मिली और मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया। आरोपी चारों बहनों ने वारदात को अंजाम देने के लिए अपने चचेरे भाईयों को भी शामिल कर लिया था। हत्या करने के बाद आरोपी लड़कियों ने अपने आपको घर में बंद कर लिया था। पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

घटना फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद की है। नगर खेड़ा का रहने वाले 42 वर्षीय रामगोपाल पुत्र तुकमान सिंह अविवाहित था। वह अपनी भाभी और उसके बच्चों के साथ रहता था। आरोप है कि रामगोपाल पड़ोस में रहने वाली लड़की के साथ छेड़खानी करता था। आए दिन वह फब्तियां कसता था। मोहल्ले की अन्य लड़कियों और महिलाओं को भी छेड़ता था। रामगोपाल की इस हरकत से परेशान लड़की ने उसे मारने की योजना बना डाली। सोमवार रात करीब 9.30 बजे लड़की ने अपनी सगी बहनों और अपने चचेरे भाईयों की मदद से रामगोपाल को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार डाला।

पहले लगाई थी चारपाई में आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चार सगी बहनों और उसके चचेरे भाईयों ने रामगोपाल को ललकारा, जब वह नहीं मिला तो उसकी चारपाई में आग लगा दी। इतने में ही रामगोपाल भी आ गया तो उसे पकड़कर खींचते हुए 50 मीटर तक ले गए। इस कदर उसकी बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौत हो गई। इस वारदात का कुछ लोगों ने वीडियो भी बना लिया, लेकिन रामगोपाल को बचाने के लिए कोई हिम्मत तक नहीं जुटा पाया। घटना से दहशत में आए लोगों ने पुलिस को भी सूचना नहीं दी। सुबह जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो पुलिस ने जानकारी जुटाई।

सात लोगों पर किया मुकदमा पंजीकृत
मंगलवार सुबह करीब साढ़े छह बजे पुलिस को इस घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पाकर सीओ कमलेश कुमार, निरीक्षक प्रदीप कुमार मौके पर पहुंच गए। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मृतक की भाभी की तहरीर पर में सात नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। चारों सगी बहनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...