11.9 C
London
Thursday, May 14, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयब्रिटिश खुफिया एजेंसियों ने भारत को दी थी सिख आरोपी की जानकारी?...

ब्रिटिश खुफिया एजेंसियों ने भारत को दी थी सिख आरोपी की जानकारी? 5 साल जेल के बाद अब मचा बवाल

Published on

लंदन

ब्रिटेन की खुफिया एजेंसियों पर एक ब्रिटिश सिख व्यक्ति की जानकारी भारतीय अधिकारियों को देने का आरोप लगा है। आरोपी अब आतंकवाद और हत्या की साजिश रचने के आरोप में भारतीय जेल में बंद है। स्कॉटलैंड के डम्बर्टन में रहने वाने वाले ब्रिटिश नागरिक 35 वर्षीय जगतार सिंह जोहाल शादी करने वर्ष 2017 में भारत के पंजाब गया था। उसके परिवार का आरोप है कि उसे यातना दी जा रही है और दुव्यर्वहार किया जा रहा है। हालांकि, भारतीय अधिकारियों ने यातना देने के आरोपों से इनकार किया है और इस रुख पर कायम है कि जोहाल को गंभीर आरोपों में अदालत में सुनवाई के लिए गिरफ्तार किया गया है।

ब्रिटिश एनजीओ ने जोहाल को दी कानूनी सहायता
ब्रिटेन से संचालित गैर सरकारी संगठटन (एनजीओ) रिप्रीव ने सोमवार ने कहा वह जोहाल के कानूनी दावे का समर्थन करता है कि एमआई-5 और एमआई-6 ने भारतीय अधिकारियों से खुफिया जानकारी साझा कर उसके ‘‘हिरासत और यातना’’में योगदान किया है। रिप्रीव ने इस संबंध में शुरू की गई ऑनलाइन याचिका में कहा कि हमारे जांचकर्ताओं ने अहम जानकारी प्राप्त की है कि वर्ष 2017 में ब्रिटिश सरकार ने संभवत: एमआई-5 और एमआई-6 को ब्रिटिश नागरिक जगतार सिंह जोहाल की जानकारी भारतीय अधिकारियों से साझा करने के लिए अधिकृत किया था।

2017 में भारत आने के बाद से जेल में हैं बंद
एनजीओ इस याचिका पर 10 हजार हस्ताक्षर प्राप्त करने की कोशिश कर रहा है। संगठन ने कहा, ‘‘किसी को भी यातना नहीं दी जानी चाहिए, खासतौर पर ब्रिटिश सरकार की सहायता से…हमारी सरकार को हमारी रक्षा करनी चाहिए, हमें यातना और मौत की सजा के लिए नहीं छोड़ना चाहिए। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, जगतार सिंह जोहाल ब्रिटेन में स्कॉटलैंड के डंबर्टन शहर के रहने वाले हैं। वे पांच साल पहले नवंबर 2017 में भारत आए थे। आरोप है कि भारत पहुंचने के बाद उन्हें एक अनजानी कार में बैठाकर ले जाया गया। तभी से पुलिस हिरासत में हैं और दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद हैं।

Latest articles

देवास: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, 3 मजदूरों की मौत, शवों के उड़कर दूर जा गिरे टुकड़े

मध्य प्रदेश के देवास जिले के टोंक कलां इलाके में गुरुवार सुबह करीब 11:30...

भीषण गर्मी से तपने लगा मध्य प्रदेश, पारा 45 डिग्री पार, मालवा-निमाड़ में लू का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। बीते दिनों आंधी-बारिश...

सीएम शुभेंदु का बड़ा कदम: बंगाल के स्कूलों में अब वंदे मातरम गीत गाना अनिवार्य, सख्ती से पालन करने का निर्देश

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में...

More like this

सीजफायर तोड़ अमेरिका ने ईरान पर फिर बमबारी की, होर्मुज में 1500 जहाज फंसे

ट्रम्प बोले- डील नहीं की तो और हमले करेंगे तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। अमेरिकी सेना ने ईरान...

अमेरिका-ईरान में फिर बढ़ा तनाव, होर्मुज में बने जंग जैसे हालात-सैन्य गतिविधियां जारी

वॉशिंगटन/तेहरान। पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर बढ़ता दिख रहा है, जहां ईरान...

चीन के हुनान में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 की मौत, 61 लोग घायल

बीजिंग। मध्य चीन के हुनान प्रांत से एक बेहद दर्दनाक और खौफनाक खबर सामने...