5.6 C
London
Thursday, March 5, 2026
Homeराज्यमैं अपनी बीमारी के कारण परिवार पर बोझ बनना नहीं चाहता... पप्पन...

मैं अपनी बीमारी के कारण परिवार पर बोझ बनना नहीं चाहता… पप्पन सिंह का स्यूसाइड नोट?

Published on

अलीपुर

मशरूम और ऑर्गेनिक खेती से देश भर में चर्चित हुए अलीपुर के किसान पप्पन सिंह गहलोत ने संदिग्ध परिस्थितियों में मंगलवार शाम को खुदकुशी कर ली। उनका शव घर के सामने एक मंदिर परिसर में फंदे पर लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शव को फंदे से उतारा जा चुका था। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मौके से कथित स्यूसाइड नोट मिला है। सूत्रों ने दावा किया कि स्यूसाइड नोट में उन्होंने लिखा है कि मैं अब अपनी बीमारी के कारण परिवार पर बोझ बनना नहीं चाहता। अलीपुर पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

पुलिस को घटनास्थल पर मिले लोगों ने बताया कि, पप्पन सिंह गहलोत रोज सुबह-शाम मंदिर में पूजा पाठ के लिए आते थे। मंगलवार शाम को भी वह आए। उस समय मंदिर के चारों तरफ पर्दे लटके हुए थे। लोगों को शक हुआ। उन्होंने अंदर जाकर देखा तो मंदिर के अंदर रस्सी से पप्पन का शव लटका हुआ था। जब कि कुर्सी लुढ़की हुई थी। पप्पन सिंह गहलोत अपनी दरियादिली के लिए भी जाने जाते थे।

लॉकडाउन में पप्पन सिंह उस समय सुर्खियों में आए जब अपने मजदूरों को फ्लाइट से दिल्ली से बिहार भेजने का इंतजाम किया। यही नहीं, लॉकडाउन खत्म होने के बाद 27 मजदूरों को फ्लाइट से ही वापस बुलाया। पप्पन सिंह की प्रेरणादायक कहानी खुद बॉलिवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित अपने कार्यक्रम में रेकॉर्ड कर चुकी हैं। पप्पन सिंह तिग्गीपुर में जैविक खेती करते थे और मशरूम उगाते थे। खास बात यह कि पप्पन सिंह हर साल करीब 1 लाख टन मशरूम की पैदावार कर लेते थे।

Latest articles

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

कैमरे किराए पर लेकर युवक फरार, तीन लाख का सामान नहीं लौटाया

भोपाल राजधानी के कमला नगर इलाके में कैमरे किराए पर देने वाले युवक के साथ...

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

होली से पहले भोपाल में प्रशासन सख्त: पुराने शहर के मावा भंडारों और डेयरियों पर ताबड़ तोड़ छापे

भोपाल होली के त्योहार से पहले राजधानी में खाद्य विभाग ने मिलावट के खिलाफ बड़ा...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...