15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिआजाद और आनंद के बाद कांग्रेस को एक और झटका- जयवीर शेरगिल...

आजाद और आनंद के बाद कांग्रेस को एक और झटका- जयवीर शेरगिल ने छोड़ी कांग्रेस

Published on

नई दिल्ली

एक तरफ कांग्रेस पार्टी 2024 के आम चुनाव को लेकर कमर कसने की तैयारी में है। भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर रही है वहीं उसी के नेता अलग-अलग वजहों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। ताजा इस्तीफा कांग्रेस के प्रवक्ता जयवीर शेरगिल की ओर से आया है। उन्होंने एक कदम और आगे बढ़ते हुए पार्टी भी छोड़ दी है। उन्होंने इसकी जानकारी पद छोड़ने के बाद दी। उन्होंने अपना त्यागपत्र अध्यक्ष सोनिया गांधी को सौंप दिया है। सोनिया को भेजे इस्तीफे में शेरगिल ने कहा कि फैसले जनहित और देशहित के लिये नहीं होते, बल्कि कुछ लोगों के निहित स्वार्थो की पूर्ति के लिये होते हैं। गुलाम नबी आजाद औक आनंद शर्मा के बाद अब जयवीर शेरगिल तीसरे कांग्रेसी नेता हैं जिन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है।

जयवीर शेरगिल ने इन वजहों से दिया इस्तीफा
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे जयवीर शेरगिल ने अपने इस्तीफे की वजह बताई है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैंने इस्तीफा दो कारणों से दिया है। आज कांग्रेस पार्टी के निर्णय जनहित में नहीं कुछ लोगों के हित में निर्णय लिए जा रहे हैं। वास्तविकता से मुंह मोड़ा जा रहा है, जनता के मुद्दों से मुंह मोड़ा जा रहा है।

‘चुनाव हारने के बाद भी हो रही ताजपोशी’
शेरगिल ने आगे कहा कि कांग्रेस के जो निर्णय लिए जाते हैं उसमें आपकी काबिलियत, जनता की आवाज़, युवाओं की अपेक्षाओं को नजरअंदाज करके सिर्फ कुछ लोग जो चुनाव भी हार चुके हैं, केवल उनकी ताजपोशी हो रही है। जयवीर ने आगे कहा कि फैसले जनहित और देशहित के लिये नहीं होते, बल्कि कुछ लोगों के निहित स्वार्थो की पूर्ति के लिये होते हैं।

पहले आजाद फिर शर्मा और अब जयवीर
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। जयवीर शेरगिल के पहले पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने अपने पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने जम्मू-कश्मीर की चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद सांसद आनंद शर्मा ने हिमाचल प्रदेश की चुनाव समिति से इस्तीफा दिया था। वहीं इसके अलावा हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंदर सिंह हुड्डा ने भी कांग्रेस आलाकमान को नसीहत दी थी। हुड्डा ने कहा कि पार्टी वरिष्ठ नेताओं की चिंताओं को सुने।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...