15.5 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिगडकरी अगर 'पार्टी का मूड भांपने में रहे नाकाम तो और भी...

गडकरी अगर ‘पार्टी का मूड भांपने में रहे नाकाम तो और भी हो सकती है कार्रवाई

Published on

नई दिल्ली

भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय परिवहन मंत्री परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पार्टी के संसदीय बोर्ड से हटाने का आश्चर्यजनक फैसला RSS की सहमति के बाद ही लिया गया था। बताया जाता है कि संघ और पार्टी उनकी ओर से की जा रही टिप्पणियों को लेकर असहज थी। विपक्षी दलों को भी उनके दिए गए बयान के बाद BJP पर निशाना साधने का मौका मिल रहा था। भाजपा सूत्रों के अनुसार, संघ ने नितिन गडकरी को उनकी ऐसी टिप्पणी को लेकर आगाह किया था, जो उन्हें सुर्खियों में लाती थी। माना जा रहा है कि नितिन गडकरी की ओर से इस ओर ध्यान न देने से निराश आरएसएस ने सुझाव दिया कि भाजपा नेतृत्व उचित कार्रवाई करे। संघ के रुख को देखकर भाजपा नेतृत्व को एक्शन लेने में आसानी हुई जो कि पहले से ही गडकरी के बयान को लेकर खफा था।

पार्टी का इशारा, मूड नहीं भांप सके तो आगे और भी कार्रवाई
इतना ही नहीं यह भी संकेत दिए गए हैं कि यदि गडकरी पार्टी का मूड नहीं भाप पाए तो आगे और कार्रवाई हो सकती है। TOI ने नितिन गडकरी का पक्ष इस पूरे मामले में लेने की कोशिश की, लेकिन उनके ऑफिस की ओर से कहा गया कि वो इस टॉपिक पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। संसदीय बोर्ड से नितिन गडकरी को बाहर किए जाने को कई लोग एक कड़े कदम के रूप में देख रहे हैं, हालांकि सूत्रों का यह भी कहना है कि मंत्री पार्टी के मूड को सही तरीके से नहीं भांप पाए तो और भी परिणाम सामने आ सकते हैं।

भाजपा और संघ नेतृत्व दोनों इस बात से सहमत थे कि किसी भी नेता का कद कितना भी बड़ा हो उसे पार्टी लाइन से बाहर जाकर बयान देने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। पार्टी के सूत्र ने नाम न छापने का अनुरोध करते हुए कहा यह केवल सार्वजनिक रूप से उनके बयान ही नहीं हैं वह अक्सर निजी तौर पर भी पार्टी लाइन से बाहर हो जाते थे, जिससे सरकार और पार्टी को असुविधा होती थी।

संघ नेतृत्व की बातों को अनसुना करना पड़ा भारी
नितिन गडकरी को संसदीय बोर्ड से हटाए जाने के फैसले को लेकर चर्चा है कि उनके और संघ नेतृत्व के बीच अब रिश्ते वैसे नहीं रहे। कहा जा रहा है कि संघ नेतृत्व को इस बात से अधिक नाराजगी थी कि नितिन गडकरी ने उनकी बातों को अनसुना किया। पार्टी सूत्रों का कहना है कि नितिन गडकरी की ओर से जो बयान दिए गए उसको लेकर ऐसा न करने की सलाह उनको दी गई लेकिन उसके बावजूद वह इस तरह की टिप्पणी करते थे।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने हाल ही में यह कहकर सुर्खियां बटोरीं कि कभी-कभी मन करता है कि राजनीति छोड़ दूं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के समय में राजनीति देश और समाज के विकास के लिए की जाती थी लेकिन अब समय बदल गया है। अब राजनीति सत्ता में बने रहने के लिए की जाती है। नितिन गडकरी की ओर से जैसे ही यह कहा गया उसके फौरन बाद ही विपक्षी दलों ने अपने-अपने हिसाब से इस टिप्पणी की व्याख्या शुरू कर दी। विरोधी दलों की ओर से कहा गया कि सरकार में किसी की नहीं सुनी जा रही। इसके पहले भी उनकी ओर से कई ऐसे बयान दिए गए जिनका स्वागत विपक्षी दलों की ओर से किया गया।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...