18.8 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिइतना तो आपने मोदी जी से सीख लिया... राजघाट की तस्वीर दिखा...

इतना तो आपने मोदी जी से सीख लिया… राजघाट की तस्वीर दिखा कांग्रेस ने आप-BJP दोनों को निपटा दिया

Published on

नई दिल्ली

आम आदमी पार्टी और भाजपा में वार पलटवार का सिलसिला जारी है। अरविंद केजरीवाल भाजपा पर 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश का आरोप लगाकर राजघाट गए तो कांग्रेस को भी कटाक्ष करने का मौका मिल गया। बापू की समाधि पर केजरीवाल के श्रद्धांजलि देने वाली तस्वीर शेयर करते हुए कांग्रेस (Congress) के ट्विटर हैंडल से कहा गया, ‘प्रिय आम आदमी पार्टी, महात्मा गांधी की तस्वीर तो अपने दफ्तरों से निकाल दी, लेकिन गांधी की शरण में आना ही पड़ेगा।’ कांग्रेस ने कहा कि गांधी के इस देश में वैधता तो राजघाट में सिर झुका कर ही मिलेगी। आगे पीएम मोदी पर भी तंज कसते हुए कांग्रेस ने लिखा, ‘इतना तो आपने अपने आका मोदी जी से सीख ही लिया है।’

अब मामला समझ लीजिए
जब से दिल्ली के डेप्युटी सीएम मनीष सिसोदिया कथित शराब घोटाले में घिरे हैं, आप की तरफ से कई दावे किए जा चुके हैं। पहले कहा गया था कि सिसोदिया को तोड़ने के लिए भाजपा की तरफ से सीएम पद का ऑफर दिया गया है। अब कहा जा रहा है कि 40 विधायकों को तोड़ने की कोशिश भाजपा कर रही है। आज अपने आवास पर ‘आप’ के विधायकों की बैठक के बाद केजरीवाल विधायकों के साथ भाजपा के ‘ऑपरेशन लोटस’ की विफलता की प्रार्थना करने के लिए महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट गए। सीएम ने आरोप लगाया, ‘उन्होंने (भाजपा ने) हमारे विधायकों को 20-20 करोड़ रुपये की पेशकश दी है। उन्होंने दिल्ली सरकार गिराने के लिए 800 करोड़ रुपये रखे हैं।’ भाजपा की तरफ से जवाब आया कि 40 नहीं 50 आ जाएं तो भी हम सरकार नहीं बना सकते, ये सब शराब केस से भटकाने का ड्रामा है।

कांग्रेस को मिला मौका
जब भाजपा और आप में ठनी है तो कांग्रेस को भी मौका मिल गया। केजरीवाल राजघाट गए और भाजपा के कुछ कार्यकर्ता उनके जाने के बाद वहां गंगाजल छिड़क आए तो कांग्रेस ने केजरीवाल के ऑफिस की तस्वीरों को लेकर उन पर चुटकी ली। दरअसल, काफी समय से केजरीवाल जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आते हैं तो उनके पीछे बापू की तस्वीर नहीं दिखती बल्कि भगत सिंह और बाबा साहब आंबेडकर की तस्वीर दिखाई देती है। इसी पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर तंज कसा है।

कांग्रेस के ट्वीट पर समर्थक भी प्रतिक्रिया देने लगे। कुछ ने कांग्रेस के कार्यालय की तस्वीरें दिखानी शुरू कर दीं जिसमें कांग्रेस के नेता तो दिख रहे लेकिन बापू नहीं हैं। कुछ कांग्रेस के समर्थन में आए और केजरीवाल को कोसना शुरू कर दिया। मीम्स भी बनने शुरू हो गए। कुछ लोगों ने आप को लेकर भविष्यवाणी भी शुरू कर दी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...