14.8 C
London
Thursday, March 5, 2026
HomeUncategorizedWikipedia पर सेक्स सिंबल से टैग Mallika Sherawat, जानकर हुईं शॉक्ड, बोलीं-...

Wikipedia पर सेक्स सिंबल से टैग Mallika Sherawat, जानकर हुईं शॉक्ड, बोलीं- कौन लिखता है…?

Published on

मल्लिका शेरावत ने कई फिल्मों में बोल्ड सीन्स दिए हैं. सेक्स सिंबल के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस मल्लिका हमेशा ही दबंग एटीट्यूड में रहती है. हाल ही में उन्होंने जाहिर किया है कि उन्हें सेक्स सिंबल के नाम से टैग किया जाना बिल्कुल पसंद नहीं है. हाल ही में उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के कुछ काले सच को भी उजागर किया था. अब एक बार फिर अपने स्टेटमेंट को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं.

पीआर को फॉलो नहीं करती मल्लिका
मल्लिका शेरावत की मानें तो वो हमेशा से ही बॉलीवुड की रैट रेस से बाहर रहना पसंद करती हैं. वो किसी पीआर तक को फॉलो नहीं करती हैं. उन्हें बेवजह न्यूज में रहना भी पसंद नहीं है. मल्लिका इंडिया से यूएस अकसर काम की वजह से आती-जाती रहती हैं. अपनी जिंदगी में मग्न रहना पसंद करती हैं.

मल्लिका ने कहा- ”मैं क्या कहूं, मैं पीआर मीडिया से इतनी दूर हूं. मैं सिर्फ अपने बारे में बात कर सकती हूं. मैं बहुत ऑनेस्ट इंसान हूं. इसी वजह से कई बार मैं मुश्किल में भी पड़ जाती हूं. मैं बिल्कुल ध्यान नहीं देती बाकी एक्टर्स क्या कर रहे हैं क्या नहीं. या फिर उनके पीआर क्या कर रहे हैं. मैं सिर्फ अपनी जिंदगी पर ध्यान देती हूं. अपने काम और लाइफ में मग्न रहती हूं.”

जैसा कि मल्लिका ने कहा कि वो सिर्फ अपने ऊपर ध्यान देती हैं. उन्हे इसकी बिल्कुल परवाह नहीं कि आज के एक्टर्स क्या करते हैं क्या नहीं. मल्लिक सोशल मीडिया गेम से भी खुद को बाहर रखना चाहती हैं. बल्कि एक्ट्रेस सोशल मीडिया से नफरत करती हैं. मल्लिका ने कहा- ”मुझे सोशल मीडिया बिल्कुल पसंद नहीं है. मैं इससे नफरत करती हूं. मैं इंटरनेट पर नहीं हूं. मुझे लगता है वहां बहुत ज्यादा नेगेटिविटी है. मैं अपने आप को किसी और के सामने ओपिनियन देने का सब्जेक्ट नहीं बनाना चाहती हूं.”

सेक्स सिंबल मल्लिका
अब मल्लिका भले ही इंटरनेट के टच में ना हों, लेकिन सोशल मीडिया उन्हें बिल्कुल नहीं भूलता है. उनकी डेब्यू फिल्म मर्डर से उन्हें इंडस्ट्री में सबसे ग्लैमरस एक्टर कहा जाने लगा था. यहां तक कि विकिपीडिया पर भी उन्हें भारत की सेक्स सिंबल का खिताब दिया गया है. पूछे जाने पर कि उन्हें इस बात से दिक्कत नहीं है. क्या ये उन्हें बेकार नहीं लगता कि एक महिला को इस तरह का नाम दिया जाए.

मल्लिका ने इस बात का जवाब देते हुए तुरंत कहा, ”मुझे पता भी नहीं कौन लिखता है ये. क्या लोग सच में विकिपीडिया को सिरीयसली लेते हैं. मैं तो नहीं लेती. अभी क्या करें. चेंज कैसे करें इस इमेज को. मुझे तो पता भी नहीं कैसे. मैं इन सब पर ध्यान नहीं देती. वैसे भी, लोग इन बातों को कैसे लेते हैं, ये उनके ऊपर है. मुझे सिर्फ इस पर ध्यान देना है कि मैं क्या करती हूं.”

हाल ही में मल्लिका ने बॉलीवुड के वर्क कल्चर को लेकर बयान दिया था. मल्लिका ने कहा था कि यहां काम करने के लिए कॉम्प्रोमाइज करना पड़ता है. हीरो आधी रात को बुलाए तो भी जाना पड़ेगा. वरना करियर खत्म समझा जाता है. फिल्म मर्डर के बाद मल्लिका ने ख्वाहिश और डर्टी पॉलिटिक्स जैसी कई फिल्मों में बोल्ड सीन्स दिए हैं. वहीं मल्लिका ने जैकी चैन के साथ द मिथ में भी काम किया है. इस फिल्म में मल्लिका स्क्रीन पर न्यूड तक हो चुकी हैं.

Latest articles

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने 6 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए

आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने गुरुवार को छह उम्मीदवारों के...

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का होली मिलन समारोह

भोपाल। होली का त्योहार शहर में उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कृषि मंत्री...

भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में नाश्ता और चाय देने का प्रस्ताव

भोपाल: भोपाल एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब बेहद कम कीमत में नाश्ता और चाय मिलने...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निवास पर धूमधाम से मनाया गया होलिका दहन; सीएम ने की प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना

जयपुर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के पश्चात सिविल लाइन्स स्थित मुख्यमंत्री निवास पर...

More like this

मप्र में टैक्स फ्री हुई फिल्म ‘शतक’ — मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बोले— राष्ट्रसेवा और आत्मनिर्भर भारत का देती है संदेश

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हिंदी फिल्म ‘शतक’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री...

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ की दूसरी बैठक — 84,282 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई...

भोपाल मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में ‘राज-उन्नति’ कार्यक्रम की दूसरी उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित...

खेलो एमपी यूथ गेम्स आगाज, सीएम मोहन यादव ने बढ़ाया उत्साह

भोपाल ।राजधानी में खेलों का महाकुंभ सजीव हो उठा, जब तात्या टोपे स्टेडियम में...