19.7 C
London
Thursday, April 30, 2026
Homeराजनीतिकांग्रेस से इस्तीफे के बाद गुलाम नबी आजाद का बड़ा ऐलान- जम्मू...

कांग्रेस से इस्तीफे के बाद गुलाम नबी आजाद का बड़ा ऐलान- जम्मू कश्मीर में बनाऊंगा अपनी पार्टी

Published on

श्रीनगर

जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस से इस्तीफे के बाद बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि वे जम्मू कश्मीर लौटेंगे और अपनी पार्टी बनाएंगे. आजाद ने बीजेपी में शामिल होने की खबरों का भी खंडन कर दिया है. उन्होंने कहा, मेरे विरोधी पिछले 3 साल से कह रहे हैं कि मैं भाजपा में जा रहा हूं. यहां तक कि उन्होंने तो मुझे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी बनवा दिया.

गुलाम नबी आजाद ने आज तक से बातचीत में कहा कि वे नई पार्टी बनाएंगे. इसी के साथ उन्होंने एक बार फिर राष्ट्रीय राजनीति से जम्मू कश्मीर की राजनीति में लौटने के भी संकेत दिए. आजाद ने कहा, मैं जम्मू भी जाऊंगा, कश्मीर भी जाऊंगा. उन्होंने कहा, जम्मू कश्मीर में हम अपनी पार्टी बनाएंगे. इसके बाद राष्ट्रीय स्तर पर भी देखेंगे.

क्या बीजेपी में शामिल होंगे ? इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि मेरे विरोधी यह बात तीन साल से बता रहे हैं. उन्होंने मुझे राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति भी बनवा दिया था. जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें किसी बीजेपी नेता का फोन आया. इस पर आजाद ने कहा कि भाजपा के नेता मुझे क्यों फोन करेंगे, हम बीजेपी में थोड़ी हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बयान पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारे सभी पार्टियों से अच्छे रिश्ते हैं. हमने किसी को कभी अपशब्द नहीं कहे. हम सभी दलों का सम्मान करते हैं. इसलिए सभी दलों का मेरे प्रति सम्मान का भाव है.

गांधी परिवार से मेरे अच्छे रिश्ते- गुलाम नबी आजाद
गुलाम नबी आजाद ने अपने इस्तीफे में राहुल गांधी पर लगाए आरोपों के सवाल पर कहा कि निजी आधार पर मेरे गांधी परिवार से बहुत अच्छे संबंध हैं और मुझे मेरा बहुत प्यार का और सद्भाव का रिश्ता है. पर यह पर्सनल रिलेशन की बात नहीं है यह तो हम कांग्रेस के डाउनफॉल की बात कर रहे हैं और जिसने कांग्रेस में 50 साल बिताएं उसको क्या लगता है वह बता रहे हैं.

आजाद ने राहुल गांधी पर साधा था निशाना
दरअसल, गुलाम नबी आजाद ने कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफे में राहुल गांधी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा, राहुल अपने आस-पास अनुभवहीन लोगों को रखते हैं और वरिष्ठ नेताओं को साइडलाइन कर दिया. उन्होंने कहा, ऐसा लगता है कि कांग्रेस में राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मी और पर्सनल स्टाफ ही सारे फैसले ले रहे हैं. दुर्भाग्य से राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद जब उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था, उन्होंने कांग्रेस के कार्य करने के तौर-तरीकों को खत्म कर दिया. उन्होंने संपूर्ण सलाहकार तंत्र को ध्वस्त कर दिया. इसके साथ ही राहुल का प्रधानमंत्री द्वारा जारी किया गया अध्यादेश फाड़ना उनकी अपरिवक्ता दिखाता है. इससे 2014 में हार का सामना करना पड़ा.

अशोक गहलोत ने साधा निशाना
इधर गुलाब नबी आजाद पर कांग्रेस नेताओं ने हमले करने शुरू क दिए हैं। वहीं अशोक गहलोत ने निशाना साधते हुए कहा कि गुलाब नबी आजाद को पार्टी ने 40 वर्षों तक सबकुछ दिया। उनसे ऐसी उम्मीद नहीं थी।

Latest articles

बंगाल में 8 एग्जिट पोल में से 6 में भाजपा सरकार, असम में BJP, तमिलनाडु में DMK की वापसी

केरल में 10 साल बाद UDF सरकार का अनुमान नई दिल्ली। पांच राज्यों के विधानसभा...

छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं-12वीं के परिणाम घोषित, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विद्यार्थियों को दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के...

मन की बात में गूंजी सकारात्मक भारत की गूंज: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सांगानेर में आमजन के साथ सुना कार्यक्रम

जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' का 133वां संस्करण...

सुशासन से समृद्ध बनेगा राजस्थान: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- गांव के विकास का आधार हैं ग्राम विकास अधिकारी

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 'विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान' और 'ग्राम-2026' की महत्ता पर...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...