2.4 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यकौन है सुधीर सांगवान, जिसके साथ पार्टी वाले 'आखिरी' वीडियो में दिखीं...

कौन है सुधीर सांगवान, जिसके साथ पार्टी वाले ‘आखिरी’ वीडियो में दिखीं सोनाली फोगाट

Published on

बीजेपी नेता सोनाली फोगाट की हत्या के मामले में उनके पीए सुधीर सांगवान और दोस्त सुखविंदर वासी को गोवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की कोर्ट में शनिवार को पेशी हुई जिसके बाद उन्हें 10 दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया। सोनाली के परिवार ने सुधीर पर हत्या और रेप का आरोप लगाया था। गोवा पुलिस ने 25 अगस्त को सोनाली फोगाट मौत मामले में हत्या की धारा भी जोड़ दी। सुधीर सांगवान 2019 में हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान सोनाली फोगाट से मिला था। बाद में सुखविंदर ने भी सोनाली के साथ काम किया। सोनाली फोगाट की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई तस्वीरों में उनके साथ सुधीर सांगवान भी दिख रहा है। यही नहीं जब सोनाली बिग बॉस में शामिल हुई थीं तब सुधीर ने बाहर से उनका खूब समर्थन किया था। आगे जानिए कौन है सुधीर सांगवान-

हरियाणा के गोहाना से ताल्लुक
सोनाली फोगाट की सुधीर से 2019 हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान मुलाकात हुई थी। तब सोनाली आदमपुर से चुनाव प्रचार कर रही थीं। सोनाली लगातार राजनीति में काम करना चाहती थीं इसलिए उन्होंने सुधीर को पर्सनल असिस्टेंट के रूप में नियुक्त कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सुधीर सांगवान मूलरूप से हरियाणा के गोहाना में खेड़ा का गांव के रहने वाले हैं। उनकी पत्नी सरकारी टीचर हैं लेकिन घरवाले सुधीर से संपर्क नहीं रखते।

2019 में सोनाली से मिला था सुधीर
सुधीर सांगवान 2015-16 में रोहतक के सेक्टर 2 पर किराये का मकान लेकर रह रहे थे। हालांकि व्यवहार ठीक न होने के चलते मकान मालिक ने जबरन घर खाली करवा लिया था। 2019 में सुधीर सांगवान की मुलाकात सोनाली फोगाट से हुई। इस बीच वह कहां थे और क्या करते थे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

सुधीर के जरिए सोनाली से मिला था सुखविंदर
सोनाली फोगाट मौत मामले में सुधीर के साथ गिरफ्तार सुखविंदर वासी को सोनाली का दोस्त बताया जा रहा है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सुधीर के जरिए सोनाली से मिला था। सुखविंदर वासी मूलरूप से हरियाणा के चरखीदादरी जिले के मंडोला गांव का रहने वाला है। यह भी सामने आ रहा है कि सुखविंदर एक वक्त हरियाणा के विवादास्पद विधायक गोपाल कांडा के यहां काम कर चुका है।

रेप और ब्लैकमेलिंग का आरोप
गोवा पुलिस में दी गई अपनी शिकायत में सोनाली के भाई रिंकू ढाका ने सुधीर और सुखविंदर पर संगीन आरोप लगाए थे। रिंकू ने सुधीर पर सोनाली के रेप का आरोप लगाया था और यह भी कहा कि रेप का वीडियो बनाकर सुधीर लंबे समय से सोनाली को ब्लैकमेल कर रहा था। यह भी आरोप है कि सुधीर ने सोनाली को अपने कंट्रोल में कर रखा था जिसकी वजह से वह परिवार से बात नहीं कर पाती थी।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...