18.7 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीति'BJP अनपढ़ों की पार्टी, पूरे देश को अनपढ़...', क्लासरूम विवाद पर सिसोदिया...

‘BJP अनपढ़ों की पार्टी, पूरे देश को अनपढ़…’, क्लासरूम विवाद पर सिसोदिया का पलटवार

Published on

नई दिल्ली,

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार सरकारी स्कूलों के कायाकल्प को अपनी उपलब्धि के तौर पर दिखाती है. अब इन्हीं स्कूलों में नए क्लासरूम बनाने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सियासी बवाल छाया हुआ है. इस बीच दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने BJP पर पलटवार किया है, उनका कहना है कि केन्द्र की भाजपा सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूल बंद करवाना चाहती है, उसके खुद के राज में 72 हजार से ज्यादा सरकारी स्कूल बंद हुए ह

BJP राज में बंद हुए सरकारी स्कूल
मनीष सिसोदिया ने कहा कि साल 2014 से देश में इनकी सरकार है. इस दौरान हजारों सरकारी स्कूल बंद किए गए, जबक प्राइवेट स्कूल खोले गए. बीजेपी के राज में 2015 से 2021 के बीच 72,747 सरकारी स्कूल बंद हुए हैं. इनमें करीब 26 हजार सरकारी स्कूल उत्तर प्रदेश में और 22 हजार सरकारी स्कूल मध्य प्रदेश में बंद किए गए. वहीं 11,739 प्राइवेट स्कूल खोले गए, जिन्हें भाजपा नेता संचालित करते हैं.

फर्जी FIR कर बंद कराना चाहती है स्कूल
दिल्ली में मनीष सिसोदिया के पास शिक्षा विभाग का भी जिम्मा है. मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सरकार को जब शराब के मामले में कुछ नहीं मिला, तो अब उसने स्कूल में भ्रष्टाचार का जुमला शुरू किया है. बीजेपी की केन्द्र सरकार दिल्ली के सरकारी स्कूल बंद कराना चाहती है, इसलिए वह ये फर्जी एफआईआर कर रहे हैं. शराब के कथित घोटाला में कुछ नहीं निकला तो अब कह रहे हैं कि स्कूल बनाने में गड़बड़ी हुई है. सीबीआई को मेरे घर पर रेड किए हुए 10 दिन हो गए, लेकिन ये अब भी नहीं बता पाए कि मिला क्या?

‘बीजेपी अनपढ़ गंवारों की पार्टी’
मनीष सिसोदिया ने अपने जवाब में कहा, ‘बीजेपी की सारी बातें झूठी हैं, दिल्ली के सरकारी स्कूल शानदार हैं. बीजेपी की स्कूल के कथित भ्रष्टाचार में दिलचस्पी नहीं है, बल्कि इनकी साजिश है कि सरकारी स्कूल बंद कराए जाएं. ये अनपढ़ गँवार की पार्टी है और पूरे देश को अनपढ़ गँवार रखना चाहती है. 2015 के बाद से 700 नए स्कूल बिल्डिंग अरविंद केजरीवाल सरकार ने बनाए हैं. ये सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूल को टककर देते हैं. हमने बिल्कुल खर्चा किया है, शानदार सरकारी स्कूल बनाए हैं.’

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि CBI और ED तो इनके (BJP) बहाने हैं. वो जब सीबीआई रेड से नहीं डरे, तो अब क्या डरेंगे. इन्होंने 4 साल पहले भी रेड कराई थी, कुछ मिला क्या? इन्होंने हमारे 40 विधायकों के खिलाफ मामले दर्ज किए, क्या मिला?? बीजेपी को सिर्फ रेड करना आता है, हमें स्कूल बनाना आता है.

उपराज्यपाल पर भी बोले
फाइलों पर सीएम केजरीवाल के हस्ताक्षर न होने और दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना द्वारा वापस किए जाने के बारे में बोलते हुए, उन्होंने कहा कि यह एक नियमित प्रक्रिया थी। मनीष सिसोदिया ने कहा, “उपराज्यपाल की तरह व्यवहार करें, सर।”

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...