5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यCM खट्टर ने दिया न्याय का भरोसा, CBI जांच का भी आश्वासन:...

CM खट्टर ने दिया न्याय का भरोसा, CBI जांच का भी आश्वासन: फोगाट फैमिली

Published on

नई दिल्ली

सोनाली फोगाट मौत मामले में गोवा पुलिस पांचवें आरोपी के रूप में एक ड्रग पैडलर को भी गिरफ्तार कर चुकी है। उधर, सोनाली फोगाट मामले को लेकर उनका परिवार गोवा पुलिस की जांच को संदेह की नजर से देख रही है। हरियाणा में सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात के बाद सोनाली की बहन रूपेश ने कहा कि सीएम ने सीबीआई जांच का आश्वासन दिया है। सीएम ने भरोसा दिया है कि न्याय मिलेगा।

इससे पहले सोनाली फोगाट के परिवार ने संदेह जताया था कि इस केस की जांच सुशांत सिंह राजपूत केस की तरह जा रही है। उन्होंने अंदेशा जताया कि कहीं मामला सुशांत केस की तरह रहस्य न बन जाए। उधर, गोवा पुलिस ने दावा किया है कि सोनाली फोगाट को क्लब में उस रात पार्टी में मेथामफेटामाइन नाम की ड्रग दी गई थी।

इस घटना का सीसीटीवी भी सामने आया है। जिसमें सोनाली को उसका पीए सुधीर सांगवान कुछ जबरदस्ती पिलाते हुए दिख रहा है। ऐसा दावा किया गया है कि यह फुटेज सोनाली फोगाट की मौत के कुछ देर पहले का है। ड्रिंक लेने के बाद सोनाली के पैर लड़खड़ा जाते हैं और सुधीर सोनाली को अपने साथ क्लब से ले जाता है।

सीबीआई जांच का आश्वासन
सोनाली फोगाट की बहन रूपेश ने कहा है कि आज शाम को उनकी हरियाणा सीएम मनोहर लाल खट्टर से मुलाकात हुई थी। उन्होंने सीएम से मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश की मांग की। सीएम ने भरोसा जताया है कि वह सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे और सोनाली फोगाट को न्याय जरूर मिलेगा।

सच आएगा सामने
समाचार एजेंसी एएनआई से बात करते हुए रूपेश कहती हैं, कि सच धीरे-धीरे सबके सामने आ रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह जबरदस्ती किया गया। उसने मुझसे कहा कि उसके साथ कुछ गलत किया जा रहा है जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया था।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...