5.2 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यबीजापुर में नक्सलियों ने लूटा CRPF जवानों का राशन, यात्री बस को...

बीजापुर में नक्सलियों ने लूटा CRPF जवानों का राशन, यात्री बस को जंगल में रोका

Published on

बीजापुर

छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शनिवार को बीजापुर से सिलगेर जाने वाली यात्री बस को माओवादियों ने दिनदहाड़े रोक कर उसमें रखा सामान लूट लिया है। लूटे गए सामान सीआरपीएफ जवानों के थे, जिन्हें कैंप में छोड़ने की जिम्मेदारी बस के चालक को दी गई थी। बोरियों में आलू, प्याज, पनीर सहित खाद्य सामग्री थे। बीजापुर एसपी अंजनेय वैष्णव ने कहा कि माओवादियों द्वारा बस रोककर सामान उतारने की जानकारी मिली है। यह सामान जवानों का था या नहीं इस पर जांच की जा रही है। माओवादियों की मौजूदगी को देखते हुए सर्चिंग बढ़ा दी गई है।

दरअसल, बीजापुर सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र में सिलगेर तक बीजापुर जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को लाभ पहुंचाने एक यात्री बस का संचालन शुरू किया है। इस बस में ग्रामीणों के साथ-साथ कभी कभी जवान भी सफर करते हैं। समय-समय पर बीजापुर से सिलगेर तक स्थापित किये गए कैंपों के जवानों के लिए खाद्य सामग्री भी इन्ही बसों के द्वारा भेजी जाती है। सूत्रों के अनुसार शनिवार को बस में सीआरपीएफ के जवानों के लिए खाद्य सामग्री भेजी जा रही थी, जिसकी जानकारी माओवादियों को मिल गई थी। नक्सलियों ने दिनदहाड़े यात्री बस को रोककर उसमें रखा सामान उतार लिया। बस जंगल में घंटेभर तक खड़ी रही। नक्सलियों द्वारा बस को रोके जाने से यात्री भी डर गए।

नक्सलियों ने ड्राइवर को चेतावनी देकर छोड़ा
बस में सवार एक यात्री ने अपनी पहचान उजागर न करने की शर्त पर बताया कि सरकेगुड़ा कैंप से लगभग एक किलोमीटर पहले ही दर्जनभर की संख्या में सशस्त्र माओवादियों ने बस को रोका। उनमें कुछ वर्दीधारी माओवादी भी मौजूद थे। बस को रोक कर तलाशी ली गई। बस में रखे सामानों को माओवादियों ने उतार लिया। माओवादियों ने बस चालक को चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में सीआरपीएफ के जवानों का कोई भी सामान अपनी बसों में न लाएं। यात्री के अनुसार जो सामान बस से उतारा गया वह किसी ग्रामीण का नहीं था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी सामान जवानों का था।

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...