14.6 C
London
Friday, May 1, 2026
Homeराजनीति'एक कश्मीरी भाजपा में कैसे शामिल हो सकता है?', बोले गुलाम नबी...

‘एक कश्मीरी भाजपा में कैसे शामिल हो सकता है?’, बोले गुलाम नबी आजाद

Published on

नई दिल्ली,

कांग्रेस से इस्तीफा दे चुके जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने एक बार फिर साफ कर दिया कि वे बीजेपी में शामिल नहीं होंगे. उन्होंने कहा कि उनकी बीजेपी में शामिल होने का कोई इरादा नहीं है. इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि वे अपनी खुद की पार्टी का गठन करेंगे और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव में उतरेंगे.

डेक्कन हेराल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस नेताओं द्वारा बीजेपी से गठबंधन के कयासों को गुलाम नबी आजाद ने मूर्खतापूर्ण विचार बताया. गुलाम नबी आजाद ने कहा कि एक कश्मीरी भाजपा में कैसे शामिल हो सकता है? उन्होंने कहा, मुझे ऐसे कयासों से घृणा है. कांग्रेस को लेकर उन्होंने कहा, ”मैं अपने कॉलेज के दिनों से इस पार्टी का हिस्सा रहा हूं. मैं कभी बीजेपी में शामिल नहीं होऊंगा. मैं कश्मीर चुनाव के लिए अपनी पार्टी बनाऊंगा.”

उन्होंने कांग्रेस के नए नेताओं को चापलूस करार देते हुए कहा कि उन्हें लगता है कि आजाद ने कहा कि वरिष्ठ नेताओं का अनुभव राहुल गांधी के लिए कोई मायने नहीं रखता. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पार्टी को ‘भारत जोड़ो’ के बजाय ‘कांग्रेस जोड़ो’ अभियान शुरू करना चाहिए. कांग्रेस को 19 अक्टूबर को एक नया अध्यक्ष मिलेगा. हालांकि, गुलाम नबी आजाद ने कहा कि नया अध्यक्ष केवल गांधी परिवार की कठपुतली होगा.

राहुल पर साधा निशाना
गुलाम नबी आजाद ने पिछले दिनों कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया था. कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजे गए इस्तीफे में आजाद ने राहुल गांधी पर निशाना साधा था. उन्होंने कहा था, राहुल अपने आस-पास अनुभवहीन लोगों को रखते हैं और वरिष्ठ नेताओं को साइडलाइन कर दिया. आजाद ने कहा था, ऐसा लगता है कि कांग्रेस में राहुल गांधी के सुरक्षाकर्मी और पर्सनल स्टाफ ही सारे फैसले ले रहे हैं. दुर्भाग्य से राहुल गांधी के राजनीति में आने के बाद जब उन्हें पार्टी का उपाध्यक्ष बनाया गया था, उन्होंने कांग्रेस के कार्य करने के तौर-तरीकों को खत्म कर दिया. उन्होंने संपूर्ण सलाहकार तंत्र को ध्वस्त कर दिया.

थैंक गॉड.. सोनिया जी अच्छी हैं
जब आजाद से ये सवाल पूछा गया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश में होने के दौरान आपने इस्तीफा दे दिया, इसपर आजाद ने कहा, थैंक गॉड सोनिया जी अच्छी हैं। कल उन्होंने कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की बैठक की अध्यक्षता की। भगवान का शुक्र है कि वो ठीक हैं, स्वस्थ हैं।

Latest articles

खराब मौसम से जबलपुर के बरगी डैम में डूबा क्रूज, छह लोगों की मौत, दस से ज्यादा की तलाश जारी

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर में बरगी डैम पर गुरुवार शाम तेज आंधी और तूफान...

नारी शक्ति वंदन संकल्प के लिए महिला प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 'नारी शक्ति वंदन' के संकल्प को महिलाओं का व्यापक समर्थन मिल...

पाली में कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा- राजस्थान में सुलभ शिक्षा और पारदर्शी भर्ती हमारी प्राथमिकता

पाली। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली में नवनिर्मित कन्या महाविद्यालय भवन का लोकार्पण करते...

विधायक उदयलाल डांगी के पिता को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस

उदयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा गुरुवार को उदयपुर के डबोक पहुंचे, जहां उन्होंने...

More like this

एक जिला एक उत्पाद’ नीति से राजस्थान के स्थानीय उत्पादों को मिल रही वैश्विक पहचान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने...

1 अप्रैल से भोपाल में प्रॉपर्टी खरीदना होगा महंगा, 740 लोकेशन पर बढ़ेगी कलेक्टर गाइड लाइन

भोपाल राजधानी भोपाल में 1 अप्रैल से प्रॉपर्टी खरीदना महंगा हो जाएगा। जिले की कुल...

इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी को बचाने के लिए कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन: पट्टा धारियों के घर तोड़ने की कार्रवाई का विरोध

भोपाल राजधानी के वार्ड 66 स्थित इंद्रपुरी लेबर कॉलोनी के निवासियों के आशियानों पर मंडरा...