10.9 C
London
Sunday, March 15, 2026
Homeराज्यफांसी से कम कुछ मंजूर नहीं, अंकिता को जिंदा जलाने वाले शाहरुख...

फांसी से कम कुछ मंजूर नहीं, अंकिता को जिंदा जलाने वाले शाहरुख को मुस्कुराता देख लोगों का फूटा गुस्सा

Published on

देवघर

झारखंड के दुमका में जिंदा जलाई गई अंकिता सिंह के आखिरी शब्द ‘जैसे हम मर रहें हैं, वैसे ही शाहरुख़ को भी तड़प कर मरना चाहिए’ ने लोगों को अंदर तक झकझोर के रख दिया। अंकिता की मौत पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों के गुस्से की ‘आग’ में घी डालने का काम किया आरोपी शाहरुख की पुलिस कस्टडी से सामने आई मुस्कुराते हुए तस्वीर ने। देखते ही देखते शाहरुख की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए ट्विटर पर ‘जस्टिस फॉर अंकिता’ और ‘अंकिता के हत्यारे को फांसी दो’ हैशटैग ट्रेंड करने लगे। लोगों के अंदर का गुस्सा ट्विटर पर दिखाई देने लगा।

दिल्ली महिला आयोग (DCW) की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने #JusticeForAnkita हैशटैग से ट्वीट किया। स्वाति मालीवाल ने लिखा- ‘अंकिता के हत्यारे के चेहरे पर एक मुस्कान है.. ये मुस्कान दरिंदों के हौसले और सिस्टम की नाकामी को दिखाता है। दिल्ली में भी हाल ही में एक लड़के ने स्कूल छात्रा पर गोली चलाई। हम बहुत जल्द स्टॉकिंग को रोकने के लिए सुझाव सरकारों को भेजेंगे। बेटियों को बचाना होगा।’

सिंगर मनोज मुंतशिर ने भी वीडियो ट्वीट कर आरोपी के लिए फांसी की मांग की। मुंतशिर ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘झारखंड की बेटी को ज़िंदा जलाने वाले शैतान के लिए, मैं मृत्यु दंड मांगता हूं। कोई और सज़ा स्वीकार नहीं होगी।’

श्याम पाठक नाम के एक अन्य यूजर्स ने ट्वीट करते हुए लिखा- झारखंड की बेटी अंकिता को ज़िंदा जलाने वाले शैतान शाहरुख़ के लिए, मैं मृत्यु दंड मांगता हूं। वहीं शिवम श्रीवास्तव नाम के एक यूजर ने हेमंत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि ‘झारखंड सरकार तुष्टिकरण की राजनीति करती हैं, किसी विशेष समुदाय के लोग को एयरलिफ्ट से इलाज करवाया जाता हैं और हिन्दू बहन अंकित सिंह को एम्बुलेंस भी नहीं मिलती है। अंकिता के हत्यारे को फांसी दो।’

Latest articles

खण्डेलवाल परिवार के दुख में शामिल हुए सांसद आलोक शर्मा, दी श्रद्धांजलि

भारतीय जनता पार्टी भोपाल लोकसभा के सांसद श्री आलोक शर्मा ने शनिवार को भारतीय...

नंबर टू उद्योगपति लेंगे राजधानी की सबसे कीमती जमीन, भेल का भी नंबर लग सकता है!

भोपाल! भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार देश के ‘नंबर टू’ उद्योगपति अब भोपाल की फिजाओं में...

बीएचईएल थ्रिफ्ट सोसायटी की बैठक: सदस्यों को मिलेगा 6.25% ब्याज, उपहार में एक्सरसाइज बाइक देने पर विचार

भेल, भोपाल। बी.एच.ई.एल. थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसायटी लिमिटेड, पिपलानी, भोपाल की प्रबंधकारिणी समिति की...

कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में DBT प्रायोजित व्याख्यान श्रृंखला संपन्न: जैव प्रौद्योगिकी के भविष्य पर हुई चर्चा

भोपाल। भारत सरकार के बायोटेक्नोलॉजी विभाग (DBT) के सहयोग से भोपाल के कॉर्पोरेट इंस्टीट्यूट ऑफ...

More like this

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी होली व धुलंडी की शुभकामनाएं

जयपुर भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई...

मप्र में अवैध कॉलोनियों पर सख्ती की तैयारी, 90 दिन में एफआईआर और 10 साल तक की सजा का प्रस्ताव

भोपाल मप्र में तेजी से बढ़ रही अवैध कॉलोनियों पर रोक लगाने के लिए राज्य...